ओमान की एशिया कप टीम में आधे दर्जन पाकिस्तानी, कप्तान जतिंदर पंजाब के लुधियाना से
Updated on
20-09-2025 12:58 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ था। मैच के पहले टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान आगा सलमान से हाथ नहीं मिलाया। मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी सीधे ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए। इस दौरान भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय टीम ने अपने ग्रुप के आखिरी मैच में ओमान का सामना किया। ओमान के खिलाड़ियों के साथ सूर्यकुमार यादव ने मैच खत्म होने के बाद लंबे समय तक बात की और फोटो खींचवाए।
ओमान की टीम में भी पाकिस्तानी
ओमान आईसीसी की एसोसिएट देशों में आता है। उसके ज्यादातर खिलाड़ी भारत और पाकिस्तान के ही हैं। टीम के कप्तान जतिंदर सिंह का जन्म भी भारत में हुआ था। टीम में पाकिस्तान के भी कई खिलाड़ी हैं। भारत के खिलाफ फिफ्टी ठोकने वाले आमिर कलीम का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ फिफ्टी लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नदीम भी पाकिस्तान में जन्मे हैं।
इनके अलावा शकील अहमद, मोहम्मद इमरान, शाह फैसल और नदीम खान भी पाकिस्तान के हैं। मोहम्मद इमरान का गेंदबाजी एक्शन शोएब अख्तर की तरह है। पाकिस्तान में मौका नहीं मिलने के बाद उन्होंने ओमान का रुख किया था।
भारतीय खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा
एशिया कप में खेलने वाली ओमान की टीम में भारत में जन्मे के साथ ही भारतीय मूल के कई खिलाड़ी हैं। कप्तान जतिंदर के अलावा आशीष ओडेडरा, करण सोनावाले, विनायक शुक्ला, आर्यन बिष्ट और समय श्रीवास्तव का नाम शामिल है। इस टूर्नामेंट में ओमान की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई। पहले मैच में पाकिस्तान से हारने के बाद दूसरे में यूएई से हार मिली। फिर भारत के खिलाफ टीम ने अच्छा खेल तो दिखाया लेकिन अंत में मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…