Select Date:

ब्रिटेन में आधे परिवार रोजाना खाने में कर रहे कटौती

Updated on 21-10-2022 05:28 PM

ब्रिटेन में महंगाई की मार इतनी बढ़ गई है कि लोगों के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ भी मुश्किल हो रहा है। देश में करीब आधे परिवार रोजाना खाने में कटौती कर रहे हैं। उपभोक्ता समूह 'विच' के एक सर्वे में ये आंकड़े सामने आए हैं। द यूएस सेंसस ब्यूरो के अनुसार, इस साल के मध्य में ब्रिटेन की जनसंख्या 5,59,77,178 थी।

समूह की ओर से 3000 लोगों के बीच यह सर्वेक्षण किया गया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, आर्थिक संकट से पहले की तुलना में पर्याप्त और पौष्टिक भोजन करना कठिन हो रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लगभग 80 फीसदी परिवारों को आर्थिक रूप से मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिटेन में खाद्य पदार्थों से संबंधित मुद्रा स्फीति दर सितंबर में 10 फीसदी से अधिक हो गई है। वहीं, खुदरा मूल्य सूचकांक 12.6 फीसदी पहुंच गया जो अगस्त में 12.3 फीसदी था।

ऊर्जा मूल्य में वृद्धि से बढ़ा संकट
ब्रिटेन में ऊर्जा मूल्य में वृद्धि के कारण आर्थिक संकट बढ़ गया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण गैस, पेट्रोलियम की आपूर्ति प्रभावित हुई है। साथ ही बिजली की दरें भी बढ़ गई हैं। ऊर्जा मूल्य बढ़ने से विभिन्न वस्तुओं के दाम भी काफी बढ़ गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में आर्थिक और ऊर्जा संकट के कारण इस साल सर्दी में लाखों लोग अपने घरों को पर्याप्त गर्म रखने में असमर्थ होंगे। इस तरह उन्हें भोजन में कटौती के साथ सर्दी की मार भी ज्यादा झेलनी होगी।

ट्रस के पीएम पद छोड़ने की मांग
ब्रिटेन में ट्रेड यूनियन प्रधानमंत्री लिज ट्रस से पद छोड़ने की मांग कर रही हैं। कामगार महंगाई के अनुरूप वेतन नहीं मिलने पर विरोध जता रहे हैं। ट्रेड्स यूनियन कांग्रेस (टीयूसी) के अम्ब्रेला ग्रुपिंग के महासचिव फ्रांसेस ओ'ग्राडी ने एक संदेश में कहा, आपकी पार्टी के 12 वर्षों की सरकार के लिए धन्यवाद, लाखों लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विश्व में 79.5 करोड़ लोग भूख से पीड़ित
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के अनुसार, दुनिया में 79.5 करोड़ लोग भूख से पीड़ित हैं। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि साल 2050 तक अतिरिक्त 200 करोड़ लोग भोजन की कमी झेलेंगे। इसके अलावा, प्रत्येक तीन में से एक व्यक्ति किसी न किसी रूप में कुपोषण से पीड़ित है। इसका अर्थ है कि उनके आहार में पर्याप्त विटामिन और खनिजों की कमी होती है, जिससे बच्चों में विकास रुकने जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.