आधी टीम नई, भारत के खिलाफ प्लान भी नया, ओपनर भी नया, हेड के दिमाग में क्या चल रहा है
Updated on
25-02-2023 11:06 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज ट्रेविस हेड एक मार्च से इंदौर में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रवैया बनाए रखने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट तीन के दिन के अंदर हार का सामना करना पड़ा था और टीम रविवार को मैच खत्म होने के बाद यही रुकी रही। कोहनी में फ्रैक्चर के कारण सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर स्वदेश लौट गए हैं। ऐसे में एक 1 से इंदौर में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में उस्मान ख्वाजा के साथ हेड पारी का आगाज करेंगे। वह नागपुर में खेले गए श्रृंखला के पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं थे।
नागपुर मे अंतिम एकादश में जगह नहीं मिलने के बारे में पूछे जाने पर हेड ने कहा, ‘यह कुछ ऐसा था जिसकी यहां आने के बाद मुझे उम्मीद नहीं थी। इसको लेकर काफी चर्चा हुई। मैं कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं का सम्मान करता हूं। मेरा उनके साथ काफी मजबूत रिश्ता है। मैच शुरू होने के अगले दिन मैंने खुद से कहा कि मैं अब भी वहीं कर रहा हूं जो मुझे पसंद है। यह सिर्फ एक सप्ताह था जो मेरे मुताबिक नहीं रहा।’
टेस्ट मैच में पहली बार पारी का आगाज करते हुए हेड ने आक्रामक बल्लेबाजी की और मैच के दूसरे दिन भारतीय स्पिनरों को दबाव में ला दिया। तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद पहली ही गेंद पर उनके आउट होने के बाद भारत ने मैच पर शिकंजा कस दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 52 रन के अंदर नौ विकेट गंवा दिये। हेड ने कहा कि कोटला में दूसरी पारी में 43 रन बनाकर उनका काफी आत्मविश्वास बढ़ा है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम चार मैचों की श्रृंखला में 0-2 से पीछे है और हेड ने भी माना कि श्रृंखला में वापसी के लिए उनकी टीम को कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम काफी मजबूत और एकजुट है। मैच के दौरान ऐसा समय होगा जब हमारी स्थिति मजबूत नहीं होगी लेकिन इससे निपटना होगा। आप जैसा चाहते है वैसी परिस्थियां नहीं होंगी। हमारे लिए अगले दो सप्ताह में हालांकि यह चुनौती की होगा। हमें यह देखना होगा कि कैसे लय हासिल करे और फिर उस पर पकड़ बनाए। दर्शकों के भरे स्टेडियम में शोर के बीच खुद का समर्थन करना होगा।’
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…