सिर्फ 46 रन की पारी में हिटमैन रोहित ने बना दिया महारिकॉर्ड, विराट-सचिन भी नहीं कर पाए ऐसा
Updated on
23-10-2023 02:41 PM
धर्मशाला: बीते रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप में एक और जीत दर्ज कर ली। उन्होंने इन फॉर्म न्यूजीलैंड को हराकर तहलका मचा दिया। यह जीत इसलिए भी खास थी क्योंकि भारत ने कीवी टीम को 20 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट में हराया। इस जीत के जश्न में इस वक्त पूरा देश डूबा हुआ है। विराट कोहली के 95 रन, शमी का पंजा तो कप्तान रोहित की तूफानी शुरुआत। पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं इस खास जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने कोहली को लेकर भी बड़ी बात कही।
न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी जीत पर बोले रोहित
कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने विराट कोहली, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा सबकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वर्ल्ड कप में हमने आधा काम कर लिया है। 'टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत। आधा काम हो गया है। अब बैलेंस रहना जरूरी है। ज्यादा आगे का नहीं सोचना। प्रेजेंट में रहना जरूरी है। शमी ने मौके को दोनों हाथ से कबूल किया। उनके पास अनुभव है ऐसी कंडीशन में गेंदबाजी करने का, वह क्लास बॉलर हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'एक समय हमें लग रहा था कि स्कोर 300 से पार जाएगा। लेकिन हमारे गेंदबाजों ने शानदार वापसी करवाई। मैं अपनी बल्लेबाजी का आनंद ले रहा हू्ं। मैं और गिल अलग बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन एक दूसरे की सरहाना भी करते रहते हैं। खुश हूं कि हम जीत गए। ज्यादा कुछ है नहीं कहने को। कोहली हमारे लिए यह काम काफी समय से करते आ रहे हैं। वो अपने आप को यह काम करने के लिए बैक करता है। कोहली और जडेजा हमें वापस खेल में लेकर आए जब हमने कुछ विकेट गंवा दिए थे। आज हमारी फील्डिंग खास नहीं थी। रविंद्र जडेजा विश्व के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में से हैं। यह चीजे होती हैं।'
न्यूजीलैंड टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई थी। ऐसे में उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 273 रन बनाए। उनकी ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 130 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 75 रन की अच्छी पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए।
274 रन के टारगेट का पीछा करते हुए चेज मास्टर विराट कोहली ने 95 रन की मैच विनिंग पारी खेली। रोहित शर्मा (46) और रविंद्र जडेजा (39*) ने भी अपनी क्लास दिखाई। भारत 2 ओवर पहले ही 4 विकेट से मैच जीत गया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…