बाउंसर से टूटा हाथ, वर्ल्ड कप से होने वाले थे बाहर, वापसी करते ही ट्रेविस हेड ने ठोका तूफानी शतक
Updated on
28-10-2023 02:49 PM
धर्मशाला: वर्ल्ड कप 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर थी। वहां टीम के सलामी बल्लेबाज ड्रेविस हेड का हाथ टूट गया। 15 सितंबर को खेले गए चौथे वनडे में अफ्रीकी पेसर जेराल्ड कोएट्जी की एक शॉर्ट गेंद हेड के बाएं हाथ पर लग गई थी। इसके बाद लगा कि शायद वह वर्ल्ड कप से बाहर हो जाए। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 14 खिलाड़ियों के साथ ही शुरुआती मैचों में खेलने का फैसला किया। अब 42 दिन बाद हेड मैदान पर लौट आए हैं।
ट्रेविस हेड ने ठोकी सेंचुरी
ट्रेविस हेड ने अपने वापसी वाले मैच में शतक ठोक दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हेड ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। यह इस टूर्नामेंट का तीसरा सबसे तेज शतक है। वहीं ओवरऑल किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की यह वनडे में चौथी सबसे तेज सेंचुरी है। शतक पूरा करने के दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के मारे। 29 साल के बल्लेबाज का यह वनडे में चौथा शतक है। आरोन फिंच के संन्यास के बाद से हेड वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज वनडे शतक 40 गेंद - ग्लेन मैक्सवेल vs नीदरलैंड, दिल्ली, 2023 विश्व कप 51 गेंद - ग्लेन मैक्सवेल vs श्रीलंका, सिडनी, 2015 विश्व कप 57 गेंद - जेम्स फॉकनर vs भारत, बेंगलुरु, 2013 59 गेंद - ट्रेविस हेड vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2023 विश्व कप
25 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी
धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया की टक्कर न्यूजीलैंड से हो रही है। ट्रेविस हेड ने क्रीज पर आते ही गेंदबाजों पर अटैक शुरू कर दिया। तीसरे ओवर में मैट हेनरी के खिलाफ लगातार दो गेंद पर दो छक्के मारे। 5वें ओवर में मैट हेनरी के खिलाफ ही लगातार तीन गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा। 10वें ओवर में हेड ने 25 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। यह वर्ल्ड कप में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। 67 गेंद पर 109 रनों की पारी खेलने के बाद ट्रेविस हेड को ग्लेन फिलिप्स ने बोल्ड कर दिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…