Select Date:

हंस‍िका मोटवानी ने तलाक की खबरों पर बिना कुछ बोले ली चुटकी, वीडियो देख लोग बोले- ये हंसी बहुत कुछ कहती है

Updated on 22-08-2025 02:13 PM
हंस‍िका मोटवानी के फैंस को तब बड़ा झटका लगा था, जब बीते दिनों उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर अपनी शादी की तस्‍वीरें डिलीट कर दीं। यह खबर जंगल में आग की तरह फैली। कयास लगने लगे कि क्‍या शादी के ढाई साल बाद हंस‍िका और उनके बिजनसमैन पति सोहेल कथुरिया का रिश्‍ता टूटने वाला है! दिलचस्‍प है कि इस चर्चाओं में दोनों ने जहां चुप्‍पी साध ली, वहीं हंसिका अपने सहेलियों के साथ बाली में छुट्ट‍ियां मनाने चली गईं। एक ओर जहां इंस्‍टाग्राम पर वह वेकेशन की तस्‍वीरें शेयर कर रह हैं, वहीं अब उन्‍होंने कुछ ऐसे क्रिप्‍ट‍िक पोस्‍ट किए हैं, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आख‍िर वह कहना क्‍या चाहती हैं।

मुंबई में पैदा हुईं 34 साल की हंसिका ने टीवी पर 'शका लाका बूम बूम' में बतौर चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट पॉपुलैरिटी बटोरी थी। बाद में वह हिमेश रेशम‍िया की फिल्‍म 'आप का सुरूर' में लीड हीरोइन बनकर पर्दे पर आईं। वह अब हिंदी से ज्यादा तमिल और तेलुगू फिल्‍मों में नजर आती हैं। बहरहाल, एक्‍ट्रेस के पोस्‍ट को देखकर लगता है कि तलाक की अफवाहों के बीच उन्‍होंने ने मजेदार अंदाज में जवाब देने का फैसला किया है।

इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में हंसिका मोटवानी का क्रिप्‍ट‍िक पोस्‍ट

हंस‍िका मोटवानी ने अटकलों का सीधा जवाब देने के बजाय, इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर कई पोस्ट किए, हालांकि एक खास वीडियो ने सबका ध्यान खींचा। इसमें हंसिका मोटवानी अपने फोन को स्क्रॉल करती हुई दिखाई दे रही हैं और फिर अचानक हंसने लगती हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'जब मैं अपने लाइफ के बारे में लोगों की राय पढ़ती हूं।' उनहोंने इसके साथ हंसते हुए और हाथ जोड़ते हुए इमोजी भी लगाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.