आज हनुमान जयंती, क्या बैंक बंद हैं? देखें आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट
Updated on
23-04-2024 02:02 PM
नई दिल्ली: आज 23 अप्रैल को पूरे देश में हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2024) का त्योहार मनाया जा रहा है। हनुमान जयंती के मौके पर आज बैंक बंद हैं या खुले हुए हैं, इसे लेकर लोग असमंजस में हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की ओर से हर वर्ष की शुरुआत में एक बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी किया जाता है। आरबीआई की इस लिस्ट के मुताबिक, आज यानी 23 अप्रैल 2024 को हनुमान जयंती के दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank Holiday for Hanuman Jayanti) नहीं हैं। हनुमान जयंती के दिन सभी बैंक खुले हुए हैं। देश में सभी बैंक हुनमान जयंती के दिन 23 अप्रैल को सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं। हालांकि अप्रैल में अभी कई दिन बैंक में छुट्टियां रहने वाली हैं। ऐसे में अगर आपका बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो उसे फटाफट निपटा लीजिए। ऐसा नहीं करने पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आईए आपको बताते हैं कि इस महीने यानी अप्रैल में कौन-कौन सी तारीखों पर बैंक बंद रहने वाले हैं।
इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक
बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है। ऐसे में बैंकों में अप्रैल के महीने में अगला अवकाश 27 अप्रैल और 28 अप्रैल को रहने वाला है। 27 अप्रैल को चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 28 अप्रैल को रविवार के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा अप्रैल के बचे सभी दिन में कामकाज सामान्य रूप से होगा। अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे अभी से फटाफट निपटा लीजिए।
ऑनलाइन सुविधा रहेगी चालू
अगर आपका बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है। वहीं बैंक में छुट्टी के चलते आप उसे निपटा नहीं पा रहे हैं तो परेशान न हों। आप ऑनलाइन सुविधा के जरिए घर बैठे अपने बैंक के कई काम पूरे कर सकते हैं। आप बैंक की छुट्टी के दिन भी एटीएम से कैश निकाल सकते हैं। वहीं एक अकाउंट से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आप नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का यूज कर सकते हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…