जसप्रीत बुमराह के घर आई खुशियां, संजना गणेशन ने दिया बेटे को जन्म, शेयर की पहली तस्वीर
Updated on
04-09-2023 02:15 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पिता बन गए हैं। रविवार को एशिया कप 2023 से ब्रेक लेकर बुमराह मुंबई आ गए थे। तब रिपोर्ट में कहा गया था कि वह पिता बनने वाले हैं। अब उन्होंने खुद ही फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि आज सुबह उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। बुमराह ने अपनी पत्नी संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) और अपने बेटे के हाथ की फोटो शेयर की।
बुमराह ने क्या लिखा?
जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे, अंगद जसप्रीत बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं और हमारे जीवन का इस नया अध्याय इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
2021 में हुई थी शादी
दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शामिल जसप्रीत बुमराह की शादी 2021 में संजना गणेशन से हुई थी। संजना स्पोर्ट्स एंकर हैं। वह भारत के मुकाबलों के साथ ही आईपीएल में एंकरिंग करती नजर आती हैं। संजना आईसीसी की डिजिटल इनसाइडर के रूप में भी काम करती हैं। उनका करियर लाइमलाइट से दूर शुरू हुआ, शुरुआत में ग्रेजुएशन पढ़ाई के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में एक आईटी कंपनी काम करती थी। 2012 में उन्होंने फेमिना स्टाइल डीवा प्रतियोगिता में भाग लिया जहां उन्होंने फाइनल में जगह बनाई। एक साल बाद वह फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट भी रहीं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…