नव संवत्सर पर खुशियों की बहार, सेंसेक्स पहली बार 75,000 अंक के पार, निफ्टी भी नए शिखर पर
Updated on
09-04-2024 03:04 PM
नई दिल्ली: आज से हिंदू नववर्ष शुरू हो गया है जो विक्रम संवत 2081 के नाम से भी जाना जाता है। साल के पहले ही दिन शेयर मार्केट नए शिखर पर पहुंच गया। आईटी और ऑटो शेयरों में भारी खरीदारी के दम पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पहली बार 75,000 अंक के पार 75,124 अंक पहुंच गया जबकि निफ्टी (Nifty) भी 22,765 अंक के नए स्तर को छू गया। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे। हीरो मोटोकॉर्प, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस और पावरग्रिड में सबसे ज्यादा तेजी आई जबकि दिवीज लैब, ओएनजीसी, आयशर मोटर्स, टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा गिरावट रही। शुरुआती कारोबार में इन्फोसिस का शेयर दो फीसदी उछल गया।
30 शेयरों वाला सेंसेक्स 381.78 अंक यानी 0.51% तेजी के साथ 75,124.28 अंक पर खुला जबकि एनएसई का Nifty 50 भी 98.8 अंक यानी 0.44% तेजी के साथ 22,765.10 अंक पर खुला। बैंक निफ्टी इंडेक्स भी 229.10 अंक यानी 0.47% की तेजी के साथ 48,810.80 अंक के रेकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 0.3 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू बैंक में मजबूत खरीदारी दिख रही है।
अबकी बार 400 लाख करोड़ के पार
सेंसेक्स के शेयरों में नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्यादा तेजी रही जबकि टेक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक में गिरावट दिख रही है। निफ्टी के शेयरों की बात करें तो श्रीराम फाइनेंस, डॉ रेड्डीज और अडानी पोर्ट्स में सबसे ज्यादा तेजी आई है जबकि टाटा कंज्यूमर, दिवीज लैब, एचयूएलऔर ओएनजीसी में गिरावट दिख रही है। ब्रॉडर मार्केट में बीएसई मिडकैप में 0.36 फीसदी और स्मॉलकैप में 0.56 फीसदी तेजी आई है। इससे पहले सोमवार को भी शेयर मार्केट में तेजी आई थी और भारत का मार्केट कैप पहली बार 400 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…