हक की बात: चार्जशीट लीक होगी तो आरोपी ही नहीं, पीड़ित के अधिकारों का भी होगा उल्लंघन... सुप्रीम कोर्ट ने कही बड़ी बात
Updated on
21-01-2023 05:49 PM
नई दिल्ली: अगर आप किसी आपराधिक मामले में पीड़ित या आरोपी हैं तो सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी आपके लिए काफी अहम है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को साफ किया कि पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट (आरोपों की फेहरिस्त) पब्लिक दस्तावेज नहीं है। जांच एजेंसी को यह निर्देश नहीं दिया जा सकता है कि इस दस्तावेज को वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपराधिक मामलों की जांच के आधार पर को चार्जशीट दायर की जाती है, उसे पब्लिक करने के लिए नहीं कहा जा सकता। शीर्ष अदालत में अर्जी दाखिल कर चार्जशीट को पब्लिक के लिए उपलब्ध कराने की गुहार लगाई गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में याचिका खारिज कर दी। बेंच ने कहा कि प्रशांत भूषण ने दलील दी है कि FIR अपलोड करने के संबंध में जजमेंट है। यूथ बार असोशिएशन से संबंधित केस में शीर्ष अदालत ने FIR के मामले में फैसला दिया था। शीर्ष अदालत ने भूषण की दलील पर गौर करने के बाद कहा कि FIR मामले में आदेश है लेकिन चार्जशीट मामले में ऐसा निर्देश जारी नहीं किया जा सकता है।
पीड़ित के अधिकार भी प्रभावित हो सकते हैं
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यूथ बार असोशिएशन के केस में जो आदेश दिया गया था, वह FIR अपलोड के लिए था। उसे चार्जशीट तक नहीं बढ़ाया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार आरोपी निर्दोष होते हैं और कोर्ट से उन्हें कानूनी मदद मिली हुई है, ऐसे में उन्हें प्रताड़ित नहीं किया जा सकता है। चार्जशीट को पब्लिक के लिए वेबसाइट पर अपलोड करने की जो दलील है वह CrPc स्कीम के उलट है। इससे आरोपी के अधिकार भी प्रभावित हो सकते हैं। साथ ही विक्टिम के अधिकार भी प्रभावित हो सकते हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…