मैक्सवेल की इंडियन वाइफ को बुरा-भला कहने वालों पर भड़के हरभजन सिंह, जमकर लगाई लताड़
Updated on
21-11-2023 01:19 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 में भारत का ऑस्ट्रेलिया से हारना निश्चित रूप से भारत के क्रिकेट प्रशंसकों को निराश कर गया है। फैंस रोते दिखे तो कुछ फैंस अपना आपा खो बैठे और ऐसी गलती कर बैठे, जो हमेशा अपमानजनक होता है। कुछ फैंस ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की भारतीय मूल की पत्नी विनी रमन को ट्रोल किया। इस पर विनी ने पोस्ट शेयर करते हुए करारा जवाब भी दिया था। अब इस पर हरभजन सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए लताड़ लगाई है।
उन्होंने लिखा- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों को ट्रोल करने की खबरें पूरी तरह से खराब हैं। हमने अच्छा खेला, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम से बेहतर क्रिकेट के कारण फाइनल हार गए... इतना ही। खिलाड़ियों और उनके परिवारों को ट्रोल क्यों किया जाए? सभी क्रिकेट प्रशंसकों से अनुरोध है कि वे इस तरह का व्यवहार बंद करें। गरिमा अधिक महत्वपूर्ण हैं।
इससे पहले विनी ने लिखा, 'मेलबर्न - सिंगापुर - दिल्ली - धर्मशाला - अहमदाबाद - मुंबई - पुणे - कोलकाता -अहमदाबाद - सिंगापुर - मेलबर्न... एक जीवन भर की यात्रा जिसे लोग याद नहीं रखेंगे...। यह सच है कि एक भारतीय होने के नाते वह देश का समर्थन भी कर सकती हैं, जहां उसका जन्म हुआ और उससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि उसके पति और उसके बच्चे के पिता जिस टीम में खेलते हैं। #nobrainer.. शांत हो जाइए गोली मारो... फोकस करने के लिए उससे कहीं अधिक मुद्दे हैं।
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले में 6 विकेट से हराया था। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम की हार के साथ ही तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का ख्वाब भी टूट गया था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम 10 मैच लगातार जीतकर फाइनल में पहुंची थी और टूर्नामेंट जीतने के लिए फेवरिट थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…