यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत... अर्जुन के डेब्यू पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बेटे को दिया खास मैसेज
Updated on
17-04-2023 07:37 PM
मुंबई: आईपीएल 2023 का 22वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच बीते रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मेजबान टीम मुंबई ने 5 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। यह मैच सबसे ज्यादा यादगार और खास तेंदुलकर फैमिली के लिए रहा। लंबे समय से अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार कोलकाता के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला। इस लम्हें का इंतजार सिर्फ तेंदुलकर परिवार ही नहीं बल्कि पूरा भारत कर रहा था। वहीं बेटे अर्जुन के पहला आईपीएल मैच खेलने के बाद सचिन तेंदुलकर ने बड़ा बयान भी दिया है।
सचिन तेंदुकार ने बेटे अर्जुन को दिया खास मैसेज
क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में अपना पहला मैच खेलने के लिए काफी मेहनत की है। वह मुंबई इंडियंस के साथ 2021 से जुड़े हुए हैं। लेकिन उन्हें अब अपना डेब्यू करने का मौका मिला। इसका मतलब है कि अर्जुन ने पिता के नहीं बल्कि अपने दम पर यह एमआई की कैप हासिल की है। वहीं बेटे के डेब्यू करने के बाद सचिन ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'अर्जुन, आज तुमने अपनी बतौर क्रिकेटर अपनी जर्नी में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।बतौर पिता, जो आपसे प्यार करता है और खेल के प्रति जुनूनी है, मुझे पता है कि आप खेल को वह सम्मान देना जारी रखेंगे जिसका वह हकदार है और खेल आपको प्यार करेगा'।
'यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है'
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आगे ट्विटर पर एक और ट्वीट किया। उस ट्वीट में मास्टर ब्लास्टर ने इस बात का भी जिक्र किया कि अर्जुन ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कितनी मेहनत की है। सचिन ने कहा,'आपने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है और मुझे यकीन है कि आप ऐसा करना जारी रखेंगे। यह एक खूबसूरत जर्नी की शुरुआत है। मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं'। 23 वर्षीय अर्जुन ने अपने पहले मैच में 2 ओवर डाले जिसमें उन्होंने 17 रन खर्च किए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…