IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तान बने हार्दिक पंड्या, धोनी किस नंबर पर, रोहित शर्मा तो टॉप-5 में भी नहीं
Updated on
26-04-2023 07:27 PM
अहमदाबाद: सर्वाधिक पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर टशन भरी जीत के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान बन चुके हैं। दरअसल, डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस ने बीती रात जैसे ही मुंबई को 55 रन के बड़े अंतर से हराया, ब्रॉडकास्टर्स ने कप्तानों की सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत की लिस्ट सामने रख दी। यह तुलना न्यूनतम 20 मैच में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों पर की गई। लिस्ट में हार्दिक पंड्या 21 मैच में 15 जीत, पांच हार और 75 परसेंट विनिंग मार्जिन के साथ टॉप पर हैं।
दूसरे नंबर पर धोनी 217 मैच में 128 जीत और 88 मुकाबले गंवाने वाले एमएस धोनी का विनिंग परसेंट 58.99 है और वह हार्दिक के बाद दूसरे नंबर पर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सबसे ज्यादा पांच ट्रॉफी जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा तो टॉप-5 में भी नहीं आते। 149 मैच में 83 जीत, 65 हार और 56.08 के विनिंग परसेंट के साथ वह आठवें नंबर पर हैं। हिटमैन से ऊपर सचिन तेंदुलकर, स्टीव स्मिथ, अनिल कुंबले, ऋषभ पंत और शेन वार्न सरीखे दिग्गज हैं।
मुंबई की खराब गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए शुभमन गिल (56 रन, 34 गेंद) की तेज पारी के बावजूद 13 ओवर तक गुजरात टाइटंस को चार विकेट पर 103 रन के स्कोर तक ही पहुंचने दिया था। मगर अपनी पावर हिटिंग के बूते गुजरात टाइटंस ने अंत में टोटल को 207/6 तक पहुंचा दिया जोकि उनका आईपीएल का अभी तक का हाईएस्ट टोटल रहा।
अफगान शेरों का हमला
जवाब में मुंबई की पारी अफगानी स्पिनर्स राशिद खान (2/27) और नूर अहमद (3/37) के सामने ढेर हो गई। नेहल वढ़ेरा (40) और पीयूष चावला (18) ने सातवें विकेट के लिए 24 गेंद पर 45 रन जोड़ कर मुंबई को शर्मनाक हार से बचाया। पुछल्ले बल्लेबाजों ने छुट-पुट योगदान से टीम टोटल को 152/9 तक पहुंचाकर हार के अंतर को कम किया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…