जीत के बावजूद खुश नहीं हैं हार्दिक पंड्या, जानें आखिर टीम से चाहते क्या हैं
Updated on
14-04-2023 08:56 PM
मोहाली: गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में एक गेंद रहते जीत दर्ज करने के बाद कहा कि वह नहीं चाहेंगे कि जीत इतने करीब आकर दर्ज की जाए। पंड्या ने कहा कि निश्चित रूप से खिलाड़ी इस मैच से सीख लेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम जिस स्थिति (अच्छी) में थे, वहां से इतने करीब पहुंचकर जीत दर्ज करने की प्रशंसा नहीं करूंगा। हम इस मैच से काफी कुछ सीखेंगे। खेल की खूबसूरती यही है कि यह अंतिम ओवर तक खत्म नहीं होता।’
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने लगातार दूसरी हार के बाद कहा, ‘हमने डॉट गेंद अधिक खेलीं, आगे के मैचों में हमें इस पर ध्यान देना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजों पर गर्व है कि छोटे स्कोर के बावजूद मैच अंतिम ओवर तक ले गए।’ लंबे समय बाद आईपीएल में वापसी करने वाले मोहित शर्मा ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरी ओर, शिखर धवन ने हार के बाद कहा- हमने ज्यादा रन बोर्ड पर नहीं लगाए। हमें उस चीज को आगे जाकर सुधारना होगा। यदि आप डॉट गेंदों की संख्या देखते हैं, यदि कोई टीम 56 गेंदें खेलती है तो आप गेम हार जाते हैं। शुरुआती विकेट गंवाने से आप बैकफुट पर आ जाते हैं और हमें इस पर काम करने की जरूरत है। गेंदबाजों पर बहुत गर्व है, यह एक बड़ा टोटल नहीं था और खेल को अंत तक ले जाना जबरदस्त था।
उल्लेखनीय है कि मैच में पंजाब किंग्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे। पंजाब क्रिकेट असोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में टीम के लिए सबसे अधिक मैथ्यू शॉर्ट ने 36 रन की पारी खेली, जबकि मोहित शर्मा ने 18 रन देकर 2 विकेट झटके। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने शुभमन गिल के शानदार 67 रन के दम पर 19.5 ओवरों में मैच अपने नाम किया। राहुल तेवतिया ने विनिंग चौका लगाया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…