हार्दिक पंड्या को सता रहा होगा अपने ही 'हथियार' से डर, आज गेंदबाजों की खैर नहीं!
Updated on
01-02-2023 09:14 PM
अहमदाबाद: रांची में रन बनाना आसान नहीं था तो लखनऊ में भी स्पिनर्स की चली। इसका असर यह हुआ कि लखनऊ के क्यूरेटर पर कार्रवाई हो गई। मगर, बुधवार को सीरीज के निर्णायक टी20 इंटरनैशनल मैच में बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के बल्लेबाज यहां की पिच से खुश हो सकते हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पिछले टी20 इंटरनैशनल मैच में भी ढेर सारे रन बने थे। एक लाख के करीब दर्शकों के सामने इस मैच में टीम इंडिया एक और सीरीज अपने नाम करने उतरेगा तो कीवी टीम भी भारत में एक अदद सीरीज जीत का सपना लेकर उतरेगी।
मालूम है मेहमानों को भी न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ भारत में अब तक किसी भी फॉर्मेट में कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत सकी है। एक तथ्य यह भी है कि पिछले 10 साल में भारत ने अपनी मेजबानी में जो 55 द्विपक्षीय सीरीज खेली हैं उनमें उसे 47 में जीत और केवल दो में हार मिली है। इन आंकड़ों के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी यह स्वीकारने में गुरेज नहीं किया कि भारत को भारत में हराना आसान नहीं है। आज जब दोनों टीमें तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में उतरेंगी तो आंकड़ों के हिसाब से भारत का पलड़ा भारी होगा।
जलवा दिखाना होगा बांग्लादेश में वनडे में दोहरा शतक जड़ने के बाद से ईशान कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उनसे एक और आतिशी पारी की उम्मीद है। टर्न होती गेंदों के खिलाफ शुभमान गिल को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में मिले मौकों का राहुल त्रिपाठी भी फायदा नहीं उठा पाए हैं। ईशान को आज उस जगह अपना जलवा दिखाना होगा जहां उन्होंने इंटरनैशनल डेब्यू करते हुए 32 गेंदों पर 56 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। गेंदबाजी विभाग में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के एक साथ खेलने से भारत को विरोधी टीम पर दबाव बनाने में मदद मिली है। नो-बॉल से जूझने के बाद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह लखनऊ में लय में दिखे जिससे निर्णायक मुकाबले से पहले उनका मनोबल बढ़ा होगा।
मिडल ऑर्डर से चाहिए रन न्यूजीलैंड को अपने मिडल ऑर्डर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ग्लेन फिलिप्स अब तक अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा पेश नहीं कर पाए हैं और टीम को उनसे मैच विजेता पारी की उम्मीद होगी। वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले माइकल ब्रेसवेल से भी बड़ी पारी की उम्मीद है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले मार्क चैपमैन की नजरें भी बड़ी पारी पर टिकी होंगी।
भारत Vs न्यूजीलैंड आईसीसी रैंकिंग्स
भारत- 1
न्यूजीलैंड- 5
भारत Vs न्यूजीलैंड आमने-सामने
कुल मैच - 24
भारत जीता - 13
न्यूजीलैंड जीता - 10
नो रिजल्ट - 1
भारत Vs न्यूजीलैंड पिच और मौसम नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर ढेर सारे रन बनने की उम्मीद है। मार्च 2021 में यहां खेले गए आखिरी टी20 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट पर 224 रन बनाए थे। यहां पिछले पांच में से तीन मैचों में दोनों पारियों में 160 से अधिक रन बने हैं। उत्तर भारत के मुकाबले यहां मौसम गर्म रहेगा।
भारत Vs न्यूजीलैंड नंबर्स गेम
1 विकेट अगर लेते हैं तो टी20 फॉर्मेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लेंगे युजवेंद्र चहल
19 रन 38 गेंदों पर पिछले मैच में बनाए थे ईशान किशन ने जो बतौर ओपनर टी20 इंटरनैशनल में सबसे धीमी पारियों में से एक है (पारी में 30 गेंद से ऊपर खेलने वालों बल्लेबाजों में)
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…