IPL में टेस्ट पारी खेल गए हार्दिक पंड्या, नाबाद 59 रन बनाने के बावजूद गुजरात के लिए नहीं चेज कर पाए 131 रन
Updated on
03-05-2023 08:02 PM
अहमदाबाद: आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के 131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम छह विकेट पर 125 रन ही बना सकी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान हार्दिक पंड्या (53 गेंद में नाबाद 59, सात चौके) के नाबाद अर्धशतक और अभिनव मनोहर (26) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 62 रन की साझेदारी के बावजूद डिफेंडिंग मामूली स्कोर चेज नहीं कर पाए। राहुल तेवतिया ने सात गेंद में तीन छक्कों से 20 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
दिल्ली की ओर से इशांत शर्मा (23 रन पर दो विकेट) और खलील अहमद (24 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि कुलदीप यादव ने चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर एक विकेट चटकाया। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने मोहम्मद शमी (11 रन पर चार विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के बाद अमन हकीम खान (44 गेंद में 51 रन, तीन छक्के, तीन चौके) के पहले अर्धशतक से बेहद खराब शुरुआत से उबरते हुए आठ विकेट पर 130 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
पंड्या ने मैच के बाद कहा, ‘जाहिर है कि हम किसी भी दिन 129 (130) रन का स्कोर चेज करना चाहेंगे। अंत में राहुल ने हमारी वापसी करवाई। मैंने पूरी कोशिश की, लेकिन फायदा नहीं उठा पाया। यह मुझ पर निर्भर करता था। हम उम्मीद कर रहे थे कि बीच में कुछ बड़े ओवर आएं, लेकिन उस समय हम लय नहीं पा सके। यह अभिनव के लिए भी नया था। यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं मुकाबले को खत्म नहीं कर सका। मुझे करना चाहिए था।’
पंड्या ने कहा कि उन्हें शमी के लिए दुख है। उन्होंने कहा, ‘उसके (शमी के लिए) लिए मुझे दुख है। अगर आप इस तरह की गेंदबाजी करते हैं और टीम को 129 पर रोक देते हैं तो मुझे लगता है कि बल्लेबाजों ने निराश किया।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…