Select Date:

हार्दिक पंड्या ने इस खूबसूरत हसीना को दुनिया की नजरों से ऐसे बचाया, हाथ पकड़ने से भी किया इनकार

Updated on 10-10-2025 04:50 PM
मुंबई: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने अपनी लव लाइफ में एक नई शुरुआत की है। 10 अक्टूबर 2025 की सुबह, 31 वर्षीय हार्दिक ने मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी 24 साल की र्यूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ दिखे। यह खबर 2024 में नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक की निजी जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों के बीच आई है।

एयरपोर्ट पर महंगी कार से एंट्री

हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा एयरपोर्ट पर एक शानदार पीली लेम्बोर्गिनी उरुस एसई में पहुंचे, जिसकी कीमत करीब 4.57 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सबसे पहले हार्दिक कार से उतरे और फिर माहिका के बाहर आने पर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए, क्योंकि किसी को भी माहिका की मौजूदगी की उम्मीद नहीं थी। तस्वीरें खिंचवाने से बचने के लिए, हार्दिक ने पापाराजी से अपनी नई गर्लफ्रेंड को बचाने की कोशिश की, हालांकि दोनों ने एक साथ कोई तस्वीर नहीं खिंचवाई। हार्दिक ने इस दौरान उनका हाथ भी नहीं पकड़ा।

कौन हैं माहिका शर्मा?

हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से 7 साल बड़े हैं। माहिका एक जानी-मानी मॉडल हैं। उन्होंने दिल्ली, गुजरात और अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी की है। वह एक सर्टिफाइड लीन सिक्स सिग्मा ब्लैक बेल्ट और योग ट्रेनर भी हैं। माहिका ने कई फिल्मों, विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वह ऑस्कर विजेता निर्देशक ऑरलैंडो वॉन आइंसीडल की डॉक्यूमेंट्री इंटू द डस्क और 2019 की फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में भी नजर आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर माहिका शर्मा के 41.2 हजार फॉलोअर्स हैं।

लव लाइफ में नया चैंप्टर

नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक पंड्या का नाम पहले सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ भी जोड़ा गया था। लेकिन, माहिका शर्मा के साथ उनके रिश्ते के सार्वजनिक होने से यह साफ हो गया है कि हार्दिक अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। हार्दिक का यह कदम उनके जीवन में एक नए चैप्टर की शुरुआत का संकेत देता है और यह नई जोड़ी आने वाले समय में जरूर सुर्खियों में बनी रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.