हार्दिक पंड्या को धोया, 18 बॉल में फिफ्टी... T20 में साउथ अफ्रीका की खाल उधेड़ देंगे अभिषेक शर्मा!
Updated on
02-12-2025 01:57 PM
नई दिल्ली: आज यानी 12 दिसंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब और बड़ौदा के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का मैच खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब की कप्तानी कर रहे अभिषेक शर्मा का बल्ला फिर से जमकर बोला। टॉस जीतकर अभिषेक शर्मा ने पहले बैटिंग का फैसला किया था और इसको सही भी साबित किया। अभिषेक ने महज 18 गेंद में फिफ्टी ठोक डाली। उन्होंने बड़ौदा के लिए खेल रहे भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी आड़े हाथ लिया।
पंड्या ने अभिषेक को 4 गेंद डाली (इसमें एक वाइड भी शामिल है) जिसपर पंजाब के कप्तान ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन (वाइड का रन मिलाकर 12 रन) बनाए। हालांकि, अभिषेक शर्मा 19 गेंद में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हो गए। उनका स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान 263.16 का रहा।
इंजरी के बाद वापसी कर रहे पंड्या बुरी तरह फेल
टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को एशिया कप के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद उन्होंने अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से क्रिकेट के मैदान में एक बार फिर वापसी की। हालांकि, गेंदबाजी में तो हार्दिक पंड्या पूरी तरह से फेल हो गए। उन्होंने 4 ओवर में 13 की इकॉनमी से 52 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट लिया।
अभिषेक ने 32 गेंद में ठोका था शतक
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले मैच में अभिषेक शर्मा ने बंगाल के खिलाफ सिर्फ 32 गेंद में शतक ठोक डाला था। अभिषेक ने सिर्फ 52 गेंदों पर 148 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 16 छक्के और 8 चौके शामिल थे।
9 दिसंबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर से 5 मैच की रोमांचक टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। जिस तरह की फॉर्म में अभिषेक शर्मा इस वक्त चल रहे हैं, वह इस सीरीज में साउथ अफ्रीका के लिए काल बन सकते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…