वेस्टइंडीज के खिलाफ हार्दिक पंड्या की 'इज्जत' दांव पर, जानें कब, कहां और कैसे देखें तीसरा टी20 मैच
Updated on
08-08-2023 01:50 PM
गुयाना: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में हार्दिक पंड्या की इज्जत दांव पर होगी। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में टीम इंडिया को करारी हार मिली है और वह सीरीज में 2-0 से पिछड़ रही है। ऐसे में टीम पर अब सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में हार्दिक पंड्या नहीं चाहेंगे कि वह अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज से खिलाफ टी20 सीरीज हारे। हालांकि इसके लिए उसे तीसरे टी20 में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
पहले टी20 में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है। ऐसे में कप्तान तीसरे मैच में एक अलग रणनीति के साथ भी मैदान पर उतर सकते हैं। हालांकि उससे पहले आइए जानते हैं इस मुकाबले में से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां।कब, कहां और कैसे देखें मैच-
कब खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच 8 अगस्त, मंगलवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला जाएगा।
कितने बजे से खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच शाम के 8 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7.30 पर होगा।
कहां देख सकते हैं भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन पर होगा।
कहां होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड एप पर देखा जा सकता है। इसके अलावा जियो सिनेमा पर भी फ्री लाइव स्ट्रीमिंग होगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…