Select Date:

पूर्व इंग्लिश कैप्टन को हार्दिक की बाउंसर वॉन का सवाल- 2011 के बाद क्या किया

Updated on 17-11-2022 06:52 PM

न्यूजीलैंड दौरे पर टी-20 कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपने एक स्टेटमेंट से जाहिर कर दिया है कि वे आक्रामक कप्तान साबित होंगे। वर्ल्ड कप में हार पर पूर्व इंग्लिश कैप्टन माइकल वॉन ने जब इंडिया की बुराई की तो हार्दिक ने कहा कि हमें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। हार्दिक ने अग्रेसिव अंदाज में कहा- ये खेल है, आप हमेशा बेहतर की कोशिश करते हैं।

न्यूजीलैंड दौरे पर हार्दिक टी-20 टीम के कप्तान बनाए गए हैं। 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन में 18 नवंबर को खेला जाएगा। BCCI इस फॉर्मेट में हार्दिक को लॉन्ग टर्म कैप्टेंसी भी सौंप सकता है।

वॉन बोले- अगर मैं इंडियन क्रिकेट चला रहा होता तो...
वर्ल्ड कप में इंडिया की हार पर माइकल वॉन ने कहा- अगर मैं भारत की क्रिकेट चला रहा होता तो मैं अपना अभिमान भूल जाता और इंग्लैंड से प्रेरणा लेता। इतिहास में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम है। वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने किया क्या है? कुछ भी नहीं। इंडिया वो व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल रही है, जो बरसों पहले खत्म हो चुका है।

हार्दिक का जवाब- ये खेल है, आप हमेशा बेहतर की कोशिश करते हैं
वॉन की बातों से हार्दिक ज्याद खुश नजर नहीं आए। उन्होंने इस पर पलटवार किया। बोले, "जब आप अच्छा नहीं कर रहे होते हैं तो स्वाभाविक है कि लोग अपनी राय बताएंगे, इसका हम सम्मान करते हैं। मुझे पता है कि लोगों का अपना और अलग नजरिया होता है। इंडिया को इंटरनेशनल लेवल पर किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। ये खेल है, आप हमेशा और लगातार बेहतर करने की कोशिश करते हैं। और जब नतीजा मिलना होता है तब मिलता है। कुछ चीजें हैं, जिन पर हमें काम करना है। हम आगे ऐसी ही चीजों की पहचान करेंगे और उन पर काम करेंगे।'

VVS लक्ष्मण ने कहा- हार्दिक मैदान और बाहर कूल हैं
टीम इंडिया के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कहा- 'पंड्या एक बेहतरीन लीडर हैं। हमने देखा है कि उसने पिछले IPL में गुजरात टाइटंस के लिए क्या किया है। मैंने आयरलैंड सीरीज में पांड्या के साथ समय बिताया है। वे तकनीकी रूप से मजबूत हैं। साथ ही मैदान पर काफी शांत भी रहते हैं, जो महत्वपूर्ण है।'

टी-20 सीरीज से पहले हार्दिक का टीम को मैसेज- हार भूलो, गलतियां सुधारो

न्यूजीलैंड दौरे पर टी-20 सीरीज में इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम को मैसेज दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा- हमें हार भूलकर आगे बढ़ना चाहिए और गलतियों को सुधारना चाहिए। हार्दिक ने कहा- 'नए टैलेंट को मौका दिया जाएगा, ताकि वे खुद को साबित करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.