हार्दिक के सूरमाओं का नहीं है कोई तोड़, ऐसे 10 में से 9 बार मारा मैदान, धोनी की CSK भी शिकार
Updated on
01-04-2023 07:12 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2022 की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की शुरुआत भी शानदार अंदाज में की है। उन्होंने आईपीएल 2023 के ओपनिंग मैच में ही चार बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से मात दी है। गुजरात का पलड़ा एक बार फिर चेन्नई पर भारी रहा। हार्दिक पांड्या की टीम की यह लगातार सीएसके पर तीसरी जीत थी। बता दें कि टाइटंस लक्ष्य का पीछा करने के लिए बखूबी जानी जाती है। गुजरात ने सीजन के पहले मैच में भी आखिरी ओवर में जाकर टारगेट को चेज कर लिया।
रन चेज की बादशाह है गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 में डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस को रन चेज करने में काफी मजा आता है। कभी राशिद, कभी तेवतिया, कभी हार्दिक तो कभी मिलर टीम की नैया पार लगवाते हैं। ऐसे में आईपीएल 2023 में चेन्नई के खिलाफ भी गुजरात ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में मैच जिता। उनके इस रन चेज को सफल बनाने में राशिद खान और राहुल तेवतिया ने अहम भूमिका निभाई। बता दें कि गुजरात अब तक आईपीएल के इतिहास में 10 बार टारगेट को चेज करने मैदान में उतरी है जिसमें टीम को 9 बार जीत मिली है। यह आंकड़ें कमाल के हैं। इनको देखकर कहा जा सकता है कि गुजरात टाइटंस आईपीएल में रन चेज मास्टर हैं।
9 में से 8 बार आखिरी ओवर में मारी है बाजी हार्दिक की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने रन चेज करते हुए 9 में से 8 बार आखिरी ओवर में मैच जीता है। वह खेल को डीप लेकर जाना अधिक पसंद करते हैं। ऐसा लग रहा है कि जहां से पिछले सीजन गुजरात ने छोड़ा था इस साल वहीं से शुरुआत की है। सभी खिलाड़ी तकरीबन अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। पहले मैच में टीम का खेल देख ऐसा भी मुमकिन लग रहा है कि गुजरात टाइटंस इस साल आईपीएल ट्रॉफी अपने पास बरकरार रख सकती है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…