Select Date:

हारिस रऊफ PSL से बाहर:फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लगी, PCB से की थी वर्कलोड की शिकायत

Updated on 26-02-2024 12:49 PM

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ को कंधे में चोट के कारण PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) से बाहर हो गए है। PSL में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलने वाले 30 साल के खिलाड़ी को शनिवार रात कराची किंग्स के खिलाफ फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लग गई और वह मैदान से बाहर चले गए।

हाल ही में PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने फास्ट बॉलर हारिस रऊफ का सैंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया था। उन्हें 30 जून 2024 तक किसी भी विदेशी लीग में खेलने के लिए भी बोर्ड NOC नहीं देगा, मतलब वे विदेश में लीग क्रिकेट भी नहीं खेल पाएंगे।

रऊफ ने फिट होने के बावजूद दिसंबर 2023 में वर्कलोड की शिकायत करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते बोर्ड ने उनपर एक्शन लिया था।

रऊफ को फिट होने में 4-6 सप्ताह लगेंगे
हारिस रऊफ को फिट होने के लिए उन्हें चार से छह सप्ताह का समय लगेगा। लाहौर कलंदर्स के स्पोक्सपर्सन ने कहा, MRI स्कैन और जांच से पता चला है कि उनका कंधा डिसलोकेट हो गया है, जिसे ठीक होने में समय लगेगा इसलिए वह PSLसे बाहर हैं।

मिकी ऑर्थर को भी रऊफ ने फिटनेस के बारे में बताया था
भारत में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी हारिस रऊफ ने टीम डायरेक्टर मिकी ऑर्थर से अपनी फिटनेस के बारे में बातचीत की थी। रऊफ ने कहा था कि उनकी बॉडी टेस्ट खेलने के लिए तैयार नहीं है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी उनका एक्सपीरियंस टेस्ट खेलने लायक नहीं है।

ऑर्थर ने भी रऊफ को टेस्ट खेलने के लिए मनाया था लेकिन रऊफ ने तब भी मना कर दिया था। वर्ल्ड कप मैचों के दौरान भी हारिस ने अपनी फिटनेस में दिक्कत के बारे में मैनेजमेंट से बात की थी। इन सब के बावजूद उन्होंने टीम के लिए पूरी 9 मैच खेले और टूर्नामेंट इतिहास में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने 533 रन खर्चे थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हो सकते है रऊफ
हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हो सकते है। न्यूजीलैंड की टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। मुकाबले 13 से 24 अप्रैल के बीच होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.