वर्ल्ड कप जीतकर हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में आज तक कोई कप्तान नहीं कर पाई ऐसा
Updated on
03-11-2025 01:27 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इतिहास रच दिया है। हरमनप्रीत महिला विश्व कप जीतने वाली दुनिया की सबसे अधिक उम्र की कप्तान बन गई हैं। हरमनप्रीत कौर ने 36 साल 239 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है।
महिला वर्ल्ड कप 2025 हरमनप्रीत के लिए बल्ले से भी रहा यादगार
हरमनप्रीत ने इस टूर्नामेंट में बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया और 9 मैचों की 8 पारियों में 32.50 की औसत के साथ 260 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट भी 89.04 का रहा है। इसके अलावा, हरमनप्रीत ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी बेलिंडा क्लार्क को भी पीछे छोड़ दिया है। हरमनप्रीत ने फाइनल मैच के बाद बीसीसीआई और सहयोगी स्टाफ को टीम पर भरोसा बनाए रखने के लिए क्रेडिट दिया
उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी जीत है और इसका श्रेय पूरे टीम प्रयास को जाता है। हम अब हर दिन बेहतर होना चाहते हैं। अगले साल भी विश्व कप है और चैंपियंस ट्रॉफी भी है, इसलिए यह अंत नहीं, बल्कि एक शुरुआत है। हम बस अपना बेस्ट देना चाहते हैं।
अरुण धूमल ने 1983 वर्ल्ड कप से की तुलना
आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने भी इस जीत की तुलना 1983 में पुरुष टीम द्वारा जीते गए विश्व कप से की। धूमल ने कहा, 'यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक यादगार दिन है। पुरुष टीम ने 1983 में जो हासिल किया था, उसे भारतीय महिलाओं ने आज मुंबई में दोहराया है। यह ऐतिहासिक जीत देश में महिला क्रिकेट को जबरदस्त बढ़ावा देगी और मुझे विश्वास है कि हमारा खेल अब नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।'
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 87 रन, दीप्ति शर्मा ने 58 रन और स्मृति मंधाना ने 45 रन बनाए। भारत की सलामी जोड़ी ने 100 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारत ने जल्दी-जल्दी विकेट लेकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट लिए। शेफाली वर्मा ने भी गेंद से कमाल दिखाते हुए 2 विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट ने 101 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम 246 रन पर ऑलआउट हो गई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…