हरमनप्रीत कौर को मिलेगा सचिन-विराट और धोनी वाला सम्मान, जयपुर में बनेगा भारतीय कप्तान का वैक्स स्टेचू
Updated on
05-11-2025 01:45 PM
नई दिल्ली: बीते 2 नवंबर को जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किया उसको हमेशा याद रखा जाएगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत ने महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीता। 2025 में भारतीय टीम को अपनी पहली महिला वनडे विश्व कप ट्रॉफी दिलाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर की अब प्रतिमा जल्द ही जयपुर के मशहूर नाहरगढ़ किले में मोम से बनाई जाएगी। यानी हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेचू बनाया जाएगा।
8 मार्च को होगा अनावरण
नाहरगढ़ किले के शीश महल के अंदर स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम ने घोषणा की है कि वे 8 मार्च 2026 को (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वाले दिन) हरमनप्रीत कौर के वैक्स स्टेचू का अनावरण करेंगे। यह स्टेचू भारत की ऐतिहासिक विश्व कप जीत को ट्रीब्यूट और खेल में महिला सशक्तिकरण का जश्न मनाने के तौर पर पेश की जाएगी।
म्यूजियम के संस्थापक अनुप श्रीवास्तव ने कहा कि यह फैसला सिर्फ एक ट्रॉफी जीतने की याददाश्त से कहीं ज़्यादा है। उनके अनुसार, हरमनप्रीत साहस, अनुशासन और इस विश्वास का प्रतीक हैं कि भारतीय महिलाएं बड़े मंचों पर नेतृत्व कर सकती हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि संग्रहालय का लक्ष्य केवल प्रसिद्ध हस्तियों को दिखाना नहीं है, बल्कि उन लोगों का सम्मान करना है जो समाज में प्रेरणा बनकर उभरे हैं।
म्यूजियम में पहले से है धोनी, सचिन और कोहली का स्टेचू
इस नए वैक्स स्टेचू के साथ, म्यूजियम में अब भारत के दो विश्व कप विजेता कप्तानों का स्टेचू होगा। एमएस धोनी और हरमनप्रीत कौर। एमएस धोनी के अलावा म्यूजियम में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का भी स्टेचू है।अधिकारियों के अनुसार, हरमनप्रीत कौर के वैक्स स्टेचू पर काम शुरू हो चुका है। मूर्तिकार हरमनप्रीत के 2025 विश्व कप के लुक को आधार बना रहे हैं, जिसमें उनका मैदान पर रहने का अंदाज़ भी शामिल है। उनकी मुद्रा, चेहरे के भाव और खेल की तीव्रता को यथासंभव वास्तविक दिखाने के लिए उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…