पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक ने चकनाचूर किया गेल-रोहित का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया
Updated on
25-02-2026 12:24 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बीते रात यानी 24 फरवरी को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर 8 का हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया। यह मैच पाकिस्तान जीत सकता था अगर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक बीच में न आते। ब्रूक ने प्रेशर में कमाल पारी खेली और अपनी टीम को मैच जिताकर सेमीफाइनल में पहुंचाया। हैरी ब्रूक ने शानदार सेंचुरी लगाई। इस शतक के साथ हालांकि हैरी ब्रूक ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। उन्होंने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और दिग्गज रोहित शर्मा का भी बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया
हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास
हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ 196.08 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद का सामना कर 100 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और 10 चौके लगाए। इसी पारी के साथ हैरी ने इतिहास भी रच दिया। वह टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2009 में भारत के खिलाफ बतौर कप्तान 98 रन बनाए थे। इस लिस्ट में रोहित शर्मा का भी नाम है, जिन्होंने कप्तानी करते हुए 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की गजब पारी खेली थी।
टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी
हैरी ब्रूक- 100 बनाम पाकिस्तान, 2026
क्रिस गेल- 98 बनाम भारत, 2009
लॉर्कन टकर-94 बनाम ओमान, 2026
रोहित शर्मा- 02 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2024
क्रिस गेल- 88 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2009
हैरी ब्रूक का करियर
27 साल के हैरी ब्रूक ने अब तक इंग्लैंड के लिए 35 टेस्ट, 38 वनडे और 61 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 3178, वनडे में 1354 तो टी20 में 1270 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 10 शतक और 15 अर्धशतक, वनडे में 3 शतक और 6 अर्धशतक जबकि टी20 में 1 सेंचुरी और 6 फिफ्टी ठोकी है।
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…