मुकेश अंबानी से हर्ष गोयनका ने सीखे सफलता के तीन मंत्र, एक्स पर शेयर किया वीडियो, आप भी जान लें
Updated on
06-10-2024 12:48 PM
नई दिल्ली: अरबपति कारोबारी और आरपीजी ग्रुप (RPG Group) के चेयरमैन हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर समय-समय पर कई शानदार पोस्ट करते रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उन्होंने दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के साथ बातचीत से हमेशा बहुत कुछ सीखा है।
इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो मुकेश अंबानी की स्पीच है। 42 सेकेंड के इस वीडियो में वह अपनी लाइफ लर्निंग के बारे में तीन बातें बता रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए हर्ष गोयनका ने लिखा है, 'आइए मैं उनके जीवन से मिली तीन सीख आपके साथ शेयर करता हूं।'
मुकेश अंबानी से मिलीं 3 सीख
वीडियो में मुकेश अंबानी जिन तीन बातों का जिक्र कर रहे हैं, उन्हें हर्ष गोयनका अपनी सफलता का भी मंत्र मानते हैं। मुकेश अंबानी की तीन बातें ये हैं:
1. लक्ष्य पर फोकस रखें
वीडियो में मुकेश अंबानी अपनी स्पीच में कहते हैं कि अगर आप लक्ष्य पर फोकस रखते हैं तो आप सभी मुश्किलों को पार कर लेंगे। वहीं अगर आप मुश्किलों पर ध्यान फोकस करेंगे तो आप कभी भी अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाएंगे।
2. कड़ी मेहनत करें
मुकेश अंबानी का मानना है कि सफलता के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करना जरूरी है। वह अपनी स्पीच में कहते दिख रहे हैं कि सबसे अच्छा बनने का लक्ष्य रखना चाहिए। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी सबसे अच्छा बनना चाहिए।
3. सकारात्मक रहें
मुकेश अंबानी के लिए सकारात्मकता सबसे महत्वपूर्ण है। वीडियो में मुकेश अंबानी कह रहे हैं कि सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास के साथ-साथ खुद पर भरोसा भी होना चाहिए।
एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं अंबानी
मुकेश अंबानी न केवल देश के बल्कि एशिया के भी सबसे अमीर शख्स हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसान मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 105 बिलियन डॉलर है। सबसे ज्यादा अमीर शख्स के मामले में वह दुनिया में 14वें स्थान पर हैं। इस साल इनकी दौलत में 8.93 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…