Select Date:

हर्षा भोगले ने टीम इंडिया को चेताया, पाकिस्तान की जीत बन सकती है टीम इंडिया के गले की हड्डी

Updated on 03-11-2022 05:26 PM

ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप  2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 12 टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। सेमीफाइनल मुकाबले शुरू होने से पहले सुपर-12 में अब सिर्फ 7 मुकाबले खेले जाने बाकी है, लेकिन 3 नवंबर तक ना तो ग्रुप 1 से और ना ही ग्रुप 2 से कोई टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो सकी है। ये वर्ल्ड कप इतना रोमांचक हो चुका है कि हर मैच के साथ टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण बदल जा रहे हैं। बुधवार को भारत ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिया है, लेकिन पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाने वाला मुकाबला भारत की मुश्किलें बढ़ा सकता है और इसलिए जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने पाकिस्तान की जीत से होने वाले नुकसान पर टीम इंडिया को चेताया है। 


हर्षा भोगले ने ट्वीट करके लिखा, ''आज शाम बड़ा गेम होने वाला है। अगर पाकिस्तान साउथ अफ्रीका को हरा देता है और फिर बांग्लादेश को, भारत को जिम्बाब्वे को हर हार में हराना होगा, क्योंकि वो पाकिस्तान से नेट रन रेट में पीछे रहेंगे।''


भारत ने चार मैचों में छह अंकों के साथ ग्रुप-2 में पहला स्थान हासिल कर लिया है, जबकि बंगलादेश तीसरे स्थान पर बरकरार है। भारत के अब चार मैचों में छह अंक है और अंतिम चार में पहुंचने के लिए उसे रविवार को आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को हराना होगा। 


अगर पाकिस्तान अपने बाकी के दोनों मुकाबले ( दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश) से जीतता है और भारत अपना आखिरी मुकाबले जिम्बाब्वे से हारता है तो पाकिस्तान की जीत टीम इंडिया के गले की हड्डी बन सकती है। क्योंकि इससे नेट रन रेट का महत्व बढ़ जाएगा और अभी के हिसाब से पाकिस्तान (+0.765) से भारत (+0.730) नेट रन रेट में मामूली अंतर से पीछे है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.