Select Date:

हर्षित राणा की इस हरकत से फिर लग सकता है बैन, BCCI का नहीं है डर!

Updated on 06-09-2024 11:03 AM
अनंतपुर: भारत में घरेलू क्रिकेट का रोमांच शुरू हो चुका है। दलीप ट्रॉफी के पहले दिन कई खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया, जिसमें तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी रहे। हर्षित ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडिया डी के लिए दमदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर की गेंदबाजी में 5 मेडन डाले, जिसमें सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए, लेकिन इस दौरान हर्षित ने एक ऐसी हरकत कर दी जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

दरअसल हर्षित ने जब इंडिया सी के ओपनर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को आउट किया तो उन्होंने फ्लाइंग किस देते हुए जश्न मनाया। हालांकि, बल्लेबाज ने इस पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन बीसीसीआई की नजर जरूर इस पर गई होगी। फ्लाइंग किस के कारण ही हर्षित राणा को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में एक मैच के लिए बैन कर दिया गया था।

हर्षित राणा को हाल ही में श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था। हालांकि, जिस तरह से उन्होंने दलीप ट्रॉफी के लाल गेंद प्रतियोगिता में अपना कमाल दिखाया है उससे साफ है कि हर्षित की नजरें अब भारतीय टेस्ट टीम पर है। हर्षित पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में दमदार खेल दिखा रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग में भी हर्षित ने शानदार प्रदर्शन किया था। हर्षित ने आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हुए 13 मैच में कुल 19 विकेट अपने नाम किए थे। हर्षित की इस धारदार गेंदबाजी के कारण ही केकेआर की टीम चैंपियन बनी थी। हालांकि, उन्हें मैदान पर अपने सेलिब्रेशन को लेकर ध्यान जरूर रखना होगा, क्योंकि जिस तरह से विकेट लेने के बाद वह जश्न मनाते हैं उससे उनकी टीम को कई बार नुकसान हो सकता है, जैसा कि केकेआर को एक मैच में हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.