Select Date:

विजय हजारे ट्रॉफी के प्री क्वार्टर में जीते हरियाणा-राजस्थान:शमी को 3 विकेट, फिर भी हारा बंगाल

Updated on 10-01-2025 03:16 PM

विजय हजारे ट्रॉफी में गुरुवार को 2 प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। वडोदरा में दोनों मैच हुए, राजस्थान ने तमिलनाडु और हरियाणा ने बंगाल को हराया। बंगाल से मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए, इसके बावजूद टीम को 72 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले 11 और 12 जनवरी को खेले जाएंगे। राजस्थान का सामना विदर्भ और हरियाणा का गुजरात से होगा। बाकी 2 क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र के सामने पंजाब और कर्नाटक के सामने बड़ौदा होगी।

प्री क्वार्टर फाइनल 1: हरियाणा vs बंगाल

मोती बाग स्टेडियम में बंगाल ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। हरियाणा से ओपनर्स अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। पार्थ वत्स और निशांत सिंधु ने फिफ्टी लगाई। आखिर में राहुल तेवतिया ने 29 और सुमित कुमार ने 41 रन बनाकर स्कोर 9 विकेट पर 298 रन तक पहुंचा दिया।

बंगाल के लिए शमी ने 10 ओवर फेंके और 61 रन देकर 3 विकेट लिए। मुकेश कुमार को 2 सफलताएं मिलीं। 1-1 विकेट सयन घोष, प्रदिप्ता प्रमणिक, कौशिक मैती और करण लाल को मिला।

अच्छी शुरुआत के बाद बिखरा बंगाल 

बंगाल ने बड़े टारगेट के सामने अच्छी शुरुआत की। ओपनर्स ने पावरप्ले में कोई विकेट नहीं गंवाया। कप्तान सुदीप कुमार घरामी 36 रन बनाकर आउट हुए और उनकी अभिषेक पोरेल के साथ 70 रन की पार्टनरशिप टूटी। पोरेल ने 57 रन बनाए, उनके विकेट के वक्त स्कोर 147/3 था।

पोरेल के जाते ही बंगाल की टीम बिखर गई। अनुस्तुप मजुमदार ने 36 और करण लाल ने 28 रन बनाए। बाकी बैटर्स कुछ खास नहीं कर सके और टीम 43.1 ओवर में 226 रन पर सिमट गई। हरियाणा के लिए पार्थ वत्स ने 3 विकेट लिए। 2-2 विकेट निशांत सिंधु और अंशुल कम्बोज को मिले। जबकि अमन कुमार, सुमित कुमार और अमित राणा के हाथ 1-1 सफलता लगी।

प्री क्वार्टर फाइनल 2: तमिलनाडु vs राजस्थान

कोटाम्बी स्टेडियम में तमिलनाडु ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। राजस्थान ने पहला विकेट 10वें ओवर में गंवाया, सचिन यादव 27 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हुए। यहां से अभिजीत तोमर ने 111 और कप्तान महिपाल लोमरोर ने 60 रन की पारियां खेल दीं। कार्तिक शर्मा ने 35 रन बनाए और स्कोर 250 के करीब पहुंचा।

अच्छी शुरुआत के बाद भी राजस्थान टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। टीम 47.3 ओवर में 267 रन पर सिमट गई। तमिलनाडु से वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए। संदीप वॉरियर और साई किशोर को 2-2 विकेट मिले, वहीं त्रिलोक नाग के हाथ एक सफलता आई।

आखिरी ओवर में बिखरा तमिलनाडु

तमिलनाडु को 60 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप मिली। तुषार राहेजा 7वें ओवर में 11 रन बनाकर आउट हुए, उनके बाद बूपती कुमरा खाता भी नहीं खोल सके। बाबा इंद्रजीत ने फिर नारायाण जगदीसन के साथ स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। जगदीसन 65 रन बनाकर आउट हुए, उनके बाद इंद्रजीत भी 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

विजय शंकर ने फिर मोहम्मद अली के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की। अली 34 रन बनाकर आउट हुए, यहीं से तमिलनाडु का बिखरना शुरू हो गया। शंकर एक एंड पर खड़े रह गए, उनके सामने विकेट गिरने लगे। आखिर में शंकर भी 49 रन बनाकर बोल्ड हो गए। चक्रवर्ती ने 18 रन बनाकर फाइट की, लेकिन टीम 48वें ओवर में 248 रन पर ऑलआउट हो गई और हरियाणा ने 19 रन से मैच जीत लिया।

अभिजीत तोमर प्लेयर ऑफ द मैच 

राजस्थान के लिए सेंचुरी लगाने वाले अभिजीत तोमर दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 111 रन की पारी खेली। वहीं पहले मैच में पार्थ वत्स को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। उन्होंने फिफ्टी लगाने के साथ 3 विकेट भी लिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.