क्या दीपक चाहर को मिला है टीम इंडिया में आखिरी मौका? हार्दिक के लिए खरते की घंटी!
Updated on
01-12-2023 01:36 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका दौर के लिए वनडे, टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जिसमें दीपक चाहर का नाम भी शामिल है। दीपक को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन अब उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी टीम में जोड़ा गया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह उनके लिए आखिरी मौका है।
दीपक चाहर एक साल से भी अधिक समय के बाद भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरेंगे। नई गेंद अंदर और बाहर स्विंग कराने में माहिर दीपक टीम इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण सदस्य थे, लेकिन खराब फिटनेस ने उनकी रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। हालांकि, वह चोट से उबरने के बाद राजस्थान प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में भी अपना कमाल दिखा रहे थे, लेकिन टीम इंडिया में उनकी जगह नहीं बन पा रही थी।
दीपक को टीम में हार्दिक पंड्या के विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है। हार्दिक वनडे विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण साउथ अफ्रीका दौरे पर वह नहीं जा रहे हैं। ऐसे में दीपक के पास अब बेहतरीन मौका है कि वह अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का भरोसा जीते और टीम में अपनी जगह को पक्का करें।
वहीं अगर वह ऐसा करने में विफल रहते हैं तो दीपक के लिए शायद यह फिर आखिरी मौका साबित हो सकता है। क्योंकि हार्दिक टीम इंडिया के लिए फ्यूचर कैप्टन माने जा रहे हैं। हार्दिक अगर फिट होते हैं तो दीपक के लिए ऑलराउंडर के तौर पर जगह नहीं बन पाएगी।
ऐसे में गेंदबाज के तौर भी टीम में उनकी जगह को लेकर संशय है क्योंकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी में दीपक को बेंच पर बैठना होगा। यही कारण है कि साउथ अफ्रीका दौरे पर यह कहा जा रहा है कि दीपक के लिए आखिरी मौका है और उन्हें यह बिल्कुल भी नहीं गंवाना चाहिए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…