क्या गौतम गंभीर की घरवापसी हो गई, शाहरुख खान से मिले, तारीफ में कसीदे जड़े, IPL में दोबारा KKR से जुड़ेंगे
Updated on
22-09-2023 01:44 PM
नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ मुस्कराते हुए इस तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा, 'वह सिर्फ बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि दिलों के भी राजा हैं। जब भी हम मिलते हैं मैं असीम प्यार और सम्मान के साथ वापस जाता हूं। आपसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।❤️ एसआरके बेस्ट हैं।' गंभीर ने इसके साथ लव वाली दो इमोजी भी चिपकाई हुई है।
KKR में लौटेंगे गौती? एक नजर में यह सामान्य शिष्टाचार भेंट की बात लग सकती है, क्योंकि दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के करीब रहे हैं। शाहरुख की आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के साथ गंभीर तकरीबन सात साल जुड़े रहे हैं। गंभीर की कप्तानी में ही केकेआर ने सफलता का शिखर छुआ है और दो बार चैंपियन बनी है। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर सूत्रों से मिली जानकारी बेहद दिलचस्प है। ऐसे संकेत हैं कि गंभीर एक बार फिर अगले सीजन से केकेआर का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस संदर्भ में शाहरुख के साथ उनकी बातचीत हो चुकी है और जल्द औपचारिक घोषणा की जा सकती है।
मन्नत में हुई मीटिंग सूत्र बताते हैं शाहरुख के बुलावे पर गंभीर उनसे मिलने मुंबई गए थे। बुधवार की देर रात दोनों के बीच शाहरुख के निवास 'मन्नत' में तकरीबन दो घंटे बातचीत हुई। साल 2018 में केकेआर छोड़ने के बाद यह पहली बार था कि गंभीर और शाहरुख औपचारिक तौर पर मिले। समझा जाता है कि गंभीर टीम के साथ मेंटर के तौर पर जुड़ेंगे और पिछले दो सीजन सातवें स्थान पर रही कोलकाता की टीम में नई जान फूंकने की कोशिश करेंगे। अगले साल लोकसभा चुनाव भी हैं। तो क्या गंभीर टीम को पूरा समय दे पाएंगे? सूत्र के मुताबिक संभव है कि आम चुनावों की वजह से आईपीएल के कार्यक्रम में बदलाव हो। ऐसे में गंभीर को टीम के लिए समय निकालने में दिक्कत नहीं होगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…