भारत ने चीन के निवेश के लिए बदल दिए हैं नियम? जानिए सरकार ने क्या कहा
Updated on
26-09-2024 11:52 AM
नई दिल्ली: चीन से भारत आने वाले निवेश से जुड़े नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी अप्रैल 2020 वाली पॉलिसी ही चल रही है। इसके मुताबिक भारत के पड़ोसी देशों से FDI तभी आ सकता है, जब भारत सरकार इसकी इजाजत दे। यह जानकारी देते हुए डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के सेक्रेटरी अमरदीप सिंह भाटिया ने बुधवार को कहा कि आने वाले वर्षों में देश में फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट सालाना 100 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद है, जो अभी 70-80 अरब डॉलर के आसपास है।
मेक इन इंडिया अभियान की 10 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए भाटिया ने चीन से आ रहे निवेश से जुड़े सवाल पर कहा, ‘प्रेस नोट 3 में इनवेस्टमेंट की जो पॉलिसी तय की गई थी, वही चल रही है। फिलहाल इसमें कोई बदलाव नहीं है।’ यह पॉलिसी अप्रैल 2020 में बनाई गई थी। इसके मुताबिक, भारत से जिन देशों की सीमा लगी हुई है, उन सभी देशों से FDI तभी आ सकता है, जब भारत सरकार उसकी इजाजत दे।
मैन्युफैक्चरिंग पर जोर
इससे पहले इकनॉमिक सर्वे में कहा गया था कि चीन से तमाम चीजें आयात करने के बजाय चीनी कंपनियों को भारत में निवेश कर यहीं पर मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। 2014-24 के बीच देश में कुल FDI इससे पहले के 10 वर्षों के मुकाबले 119% बढ़कर 667.4 अरब डॉलर होने की जानकारी देते हुए भाटिया ने कहा कि भारत के प्रति विदेशी निवेशकों में बहुत आकर्षण दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अभी 70-80 अरब डॉलर सालाना के FDI को आने वाले समय में 100 अरब डॉलर पर ले जाने का लक्ष्य रखकर काम किया जा रहा है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…