Select Date:

क्या कृति सेनन ने करवाई है नाक की सर्जरी? लोगों ने खोद निकाली तस्वीर, बोले- ये तो सीता-गीता है

Updated on 21-03-2023 10:08 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इंडस्ट्री का मशहूर नाम हैं। जो जल्द ही प्रभास के अपोसिट आदिपुरुष में नजर आने वाली हैं। अब तक वह कई बड़ी हिट फिल्में दे चुकी हैं। यकीनन आगे भी ये सिलसिला जारी रहेगा। साल 2014 में कृति सेनन टाइगर श्रॉफ के अपोसिट हीरोपंति से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में उन्हें 9 साल हो चुके हैं। इन सालों में उन्होंने खुद को पर्सनैलिटी को काफी बदला भी है। हाल में ही सोशल मीडिया पर कृति सेनन की पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए फैंस ने दावा किया कि एक्ट्रेस ने नाक की सर्जरी करवा ली है। लोग एक्ट्रेस की पुरानी और अब की तस्वीर को शेयर कर तुलना करने लगे। आइए दिखाते हैं कृति सेनन की तस्वीर और सोशल मीडिया पर चल रही गपशप के बारे में।

क्या कृति सेनन ने करवाई है सर्जरी

सोशल मीडिया पर कृति सेनन (Kriti Sanon) पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को लेकर यूजर्स ने दावा किया कि एक्ट्रेस की नाम की शेप पहले कुछ और अब कुछ है। लोगों को लगता है कि एक्ट्रेस ने सर्जरी करवाई है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है कितनी नहीं ये तो एक्ट्रेस ही बता सकती हैं। लेकिन अब तक कभी कृति सेनन ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर ऐसी कोई बात नहीं कही है।

कृति सेनन की प्लास्टिक सर्जरी पर लोगों की बातें

Reddit पर कृति सेनन की तस्वीर को एक यूजर ने शेयर किया। एक तस्वीर कृति सेनन की पुरानी है तो एक हालिया। यूजर ने लिखा- मेरे ख्याल से कृति सेनन ने नाक की सर्जरी करवाई है। इसके बाद कई यूजर्स ने अपनी सहमति जताई। एक ने लिखा हां साफ साफ एक्ट्रेस के चेहरे में बदलाव नोटिस किया जा सकता है। एक ने कहा कि ये तो सीता गीता जैसा लग रहा है। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि एक्ट्रेस ने नोज जॉब करवाई है।

कुछ तो लोग कहेंगे...

कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना... ये गाना तो सुना ही होगा। बस यही जीवन की रीत भी है। कृति सेनन को लेकर चल रही इन बातों पर भी यही कहेंगे कि लोग कुछ भी कहें लेकिन वह पहले भी खूबसूरत लगती थीं और अब भी। अगर कृति सेनन ने वाकई नोज जॉब करवाया भी होगा तो इसमें दिक्कत क्या है। वह हर अंदाज में प्यारी ही लगती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.