Select Date:

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में चमकी है किस्तम या हुआ बंटा धार, अब मिली नाकामी तो छुट्टी तय!

Updated on 15-06-2023 08:27 PM
नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हाल का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराया। इस तरह एक बार फिर से टीम इंडिया को आईसीसी ट्रॉफी में जीत नसीब नहीं हुई। टीम इंडिया की इस हार से कोच राहुल द्रविड़ की नाकामी भी सबके सामने आ गई। बड़े टूर्नामेंट में उनके गलत फैसले, कमजोर रणनीति और टीम के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव ये साफ दिखा है।
हालांकि उनके कोचिंग में अगर घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखे तो वह शानदार रहा है लेकिन बाहर जाते ही टीम इंडिया पूरी तरह से फिसड्डी साबित हो गई। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि घर में शेर और बाहर ढेर वाली कहानी हो गई। ऐसे में आइए जानते हैं पिछले डेढ़ साल में कैसा है कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ का रिपोर्ट कार्ड।

रवि शास्त्री के बने थे उत्तराधिकारी

राहुल द्रविड़ को साल 2021 के नवंबर में टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया गया था। इस दौरान उनका पहला इम्तिहान साउथ अफ्रीका दौरे पर हुआ जहां, उन्हें बड़ी नाकामी मिली। टीम को वनडे और टेस्ट दोनों ही सीरीज में बुरी तरह से हार मिली। हालांकि राहुल द्रविड़ के कोचिंग में अगर घरेलू मैचों में टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखें तो वह बहुत शानदार रहा है। राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने कुल 15 बायलेटरल सीरीज खेली जिसमें से उसे सिर्फ एक में हार मिली।

वहीं अगर देश से बाहर की बात की जाए तो ठीक इसका उलट है। घरेलू सरजमीं पर तो टीम इंडिया का खेल काफी बेहतरीन रहा लेकिन विदेशों में जाने के साथ ही उसकी कलई खुल गई। ऐसे में अब राहुल द्रविड़ की अगली चुनौती इसी साल घर में होने वाले वनडे विश्व कप में हैं। टीम इंडिया को अगर वनडे विश्व कप में मनमाफिक सफलता नहीं मिलती है तो उनका टीम इंडिया से छुट्टी तय माना जा रहा है।

विदेशी सरजमीं पर राहुल द्रविड़ का रिपोर्ट कार्ड

भारत से बाहर साउथ अफ्रीका की हार के अलावा इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस मैच में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान बने थे। इसके बाद एशिया कप में भी टीम इंडिया को निराशा मिली और सुपर-4 राउंड से वह बाहर हो गई। वहीं टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया सेमीफाइनल से बाहर हो गई। पिछले साल बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया को वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं हाल ही में लंदन के ओवर में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पटखनी थी। इन आंकड़ों से यह यह साबित होता है टीम इंडिया विदेशी धरती पर राहुल द्रविड़ के कोचिंग में मन के मुताबिक सफलता हासिल नहीं कर पाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.