क्या रश्मिका मंदाना ने खरीदे 5 नए आलीशान घर? ये है करोड़ों की संपत्ति के पीछे का असली सच
Updated on
11-02-2023 07:35 PM
'पुष्पा: द राइज' में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने आग लगा दी थी। दोनों की जोड़ी, गानें, डांस, कहानी और सबकुछ फैंस को खूब पसंद आया था। पुष्पा के बाद रश्मिका मंदाना की लोकप्रियता में चार चांद लग गए। नेशनल क्रश को लेकर ये भी कहा जाने लगा कि पुष्पा के बाद उन्होंने अपनी फीस में इजाफा किया। उन्होंने करोड़ों रुपये फीस वसूल करना शुरू कर दी। इतना ही नहीं गपशप ये भी थी कि रश्मिका मंदाना ने पुष्पा की सफलता के बाद पांच पांच घर भी लिए हैं। इस तरह के गॉस्पिस के पीछे असल सच्चाई क्या है इस पर बारे में खुद रश्मिका मंदाना ने रिएक्ट किया है। उन्होंने बताया आखिर इन बातों में कितनी सच्चाई है।
रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार दावा किया जा रहा हा था कि एक्ट्रेस ने अपने करियर के सिर्फ पांच साल में अलग-अलग शहरों में पांच आलीशान अपार्टमेंट खरीदे हैं। अब इन अफवाहों पर रश्मिका मंदाना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि एक्ट्रेस ने हैदराबाद, गोवा, कूर्ग, मुंबई और बैंगलोर में पांच शानदार अपार्टमेंट खरीदे हैं। उनकी करोड़ों की संपत्ति है। पुष्पा एक्ट्रेस ने रिपोर्ट को खारिज किया और बताया कि ये सब सिर्फ बकवास है।
रश्मिका मंदाना ने बताई सच्चाई
रश्मिका मंदाना ने रिएक्ट करते हुए लिखा, "काश यह सच होता।" जी हां, रश्मिका मंदाना के जवाब के बाद साफ है कि एक्ट्रेस को लेकर ये सब अफवाहें उड़ाई जा रही थीं। पांच घर लेने वाली बात कतई गलत है। जिसकी सच्चाई खुद रश्मिका ने ही बता दी है।
रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर की फिल्म
रश्मिका के कामकाज की बात करें तो वह आखिरी बार शांतनु बागची के निर्देशन में बनी फिल्म मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थीं। जल्द ही वह संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में नजर आएंगी। पहला मौका होगा जब वह रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ काम करेंगी। कहा जा रहा है कि एनिमल 11 अगस्त, 2023 को रिलीज हो सकती है।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…