क्या सेंसर बोर्ड धृतराष्ट्र बन गया है? आदिपुरुष पर मचे घमासान के बीच अखिलेश यादव का जोरदार हमला
Updated on
19-06-2023 07:33 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद गहराने लगा है। विरोध प्रदर्शनों के साथ-साथ इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस मामले में कूद पड़े हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस मामले में जोरदार तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा है कि एजेंडे वाली मनमानी फिल्मों को प्रमाण पत्र कैसे दिए जा रहे हैं। सेंसर बोर्ड पर भी उन्होंने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हाल के समय में अखिलेश यादव ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। हिंदुवादी मसलों पर अब वे मुखर होकर बोल रहे हैं। पिछले दिनों सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने इटावा में भगवान राम की प्रतिमा स्थापना के दौरान कहा था कि राम सबके हैं।
सपा अध्यक्ष अब आदिपुरुष फिल्म पर भड़के दिख रहे हैं। उन्होंने कहा है कि एजेंडेवाली मनमानी फिल्में बनाने वालों को सेंसर बोर्ड का प्रमाणपत्र देने से पहले उनके ‘राजनीतिक-चरित्र’ का प्रमाण पत्र देखना चाहिए। ट्वीट में तीखा तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो राजनीतिक आकाओं के पैसे से एजेंडेवाली मनमानी फिल्में बनाकर लोगों की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं, उनकी फिल्मों को प्रमाण देने से पहले उनके राजनीति चरित्र का प्रमाण पत्र देखना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या सेंसर बोर्ड धृतराष्ट्र बन गया है।
आदिपुरुष फिल्म को लेकर कई वर्गों की ओर से आपत्ति सामने आई है। अयोध्या के संतों ने भी फिल्म पर नाराजगी जताई है। संतों ने लोगों से फिल्म न देखने तक की अपील कर दी। अब अखिलेश यादव का इस मामले में बयान को अलग नजरिए से देखा जा रहा है। एक अन्य ट्वीट में अखिलेश ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लोन लेकर जानबूझकर बैंकों को धोखा देनेवालों के लिए भाजपा सरकार कारपेट बिछा रही है। बैंकों से इन फरेबियों से समझौते करवा रही है। किसान के कर्ज या आम जनता की बीमारी, पढ़ाई या घर के कर्ज की वसूली के लिए तो सरकार बैंकों से क्या-क्या उत्पीड़न करवाती है तो फिर धोखेबाज़ों पर कृपा क्यों?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…