क्या 1 अप्रैल से टैक्स रिजीम में हो गया है बदलाव वित्त मंत्रालय ने दी ये जानकारी
Updated on
01-04-2024 01:33 PM
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर नए टैक्स रिजीम को लेकर दी जा रही जानकारी पर अब वित्त मंत्रालय ने स्पष्टता दी है। टैक्सपेयर्स के लिए ये जानकारी काफी अहम है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टैक्स रिजीम को लेकर गलत जानकारी दिए जाने का मामला सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने साफ किया है कि आज यानी 1 अप्रैल 2024 से टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बारे में वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर क्लियरिफिकेशन भी दिया है। मंत्रालय के मुताबिक, नए टैक्स रिजीम को वित्त विधेयक 2023 में सेक्शन 115BAC(1A) के अंतर्गत पेश किया गया था। पुराने टैक्स रिजीम पहले से मौजूद है। नए टैक्स रिजीम में वित्त वर्ष 2023-24 और आकलन वर्ष 2024-25 से कंपनियों और फर्म्स के अलावा आम टैक्सपेयर्स के लिए डिफॉल्ट टैक्स रिजीम के रूप में लागू है। इसमें कई तरह के एग्जम्प्शन और डिडक्शन सैलरी से 50 हजार रुपये स्टैंडर्ड डिडक्शन और 15 हजार फैमिली पेंशन के अलावा लागू नहीं है। नए टैक्स रिजीम में टैक्स रेट कम है।
वित्त मंत्रालय ने कही ये बात
वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर नए और पुराने टैक्स रिजीम को लेकर जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, सोशल मीडिया पर टैक्स रिजीम को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। लोग इनपर ध्यान न दें। वित्त मंत्रालय की ओर से क्लियरिफिकेशन दिया गया है। नया टैक्स रिमीज डिफॉल्ट टैक्स रिजीम है। वहीं टैक्स पेयर्स अपने फायदे को देखते हुए पुराना या नया इनमें से कोई भी टैक्स रिजीम चुन सकते हैं। नए टैक्स रिजीम से बाहर निकलने का ऑप्शन आकलन वर्ष 2024-25 के लिए रिटर्न दाखिल करने तक उपलब्ध है।
नहीं किया गया कोई बदलाव
वित्त मंत्रालय की ओर से साफ किया गया है कि 1 अप्रैल 2024 से टैक्स रिजीम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। लोग सोशल मीडिया पर चल रही गलत जानकारियों पर ध्यान न दें।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…