आसान कैच टपकाने वाले Hasan Ali ने तो कमाल ही कर दिया, फील्डिंग देखकर नहीं होगा भरोसा
Updated on
04-03-2023 07:11 PM
रावलपिंडी: टी20 वर्ल्ड कप 2020 का सेमीफाइनल कौन भूल सकता है। पाकिस्तान के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम थी। आखिरी 10 गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों की जरूरत थी। शाहीन अफरीदी की गेंद पर हसन अली (Hasan Ali) ने मैथ्यू वेड का आसान कैच गिरा दिया। अगली तीन गेंदों पर तीन छक्के मारकर वेड ने मैच फिनिश कर दिया। टूर्नामेंट में इससे पहले पाकिस्तान को एक भी हार नहीं मिली थी। हसन अली को इस कैच ड्रॉप के लिए खूब ट्रोल किया गया।
PSL ने किया कमाल
अभी पाकिस्तान की टी20 लीग पीएसएल (PSL) में हसन अली इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेल रहे हैं। कराची किंग्स के खिलाफ मुकाबले में हसन अली ने साथी खिलाड़ी रासी वान डेर डूसेन के साथ मिलकर कमाल का रिले कैच लिया। कराची की पारी के 19वें ओवर में इरफान खान ने सामने की तरफ हवाई शॉट खेला। लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे हसन अली ने छक्के में जा रही गेंद को लपका। बाउंड्री के बाहर गिरते हुए उन्होंने गेंद को लॉन्ग ऑफ से आ रहे डूसेन की तरफ फेंक दिया। उन्होंने आसानी से गेंद को लपका और बल्लेबाजी को वापस पवेलियन लौटना पड़ा।पाकिस्तान टीम से अंदर बाहर हो रहे हसन अली ने इस टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी भी की है। 4 मैच के 16 ओवर में उन्होंने 8 विकेट लिये हैं। इस दौरान उनका औसत 19 का रहा।
6 विकेट से जीता इस्लामाबाद
कराची किंग्स ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 201 रन बनाए। कप्तान इमाद वसीम ने 92 रनों की नाबाद पारी खेली। 54 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के मारे। इस्लामाबाद ने 4 गेंद रहते लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विकेटकीपर आजम खान ने 41 गेंदों पर 72 रन कूट दिये, 4 छक्के और 8 चौकों की मदद से। 6 मैचों में 4 जीत के साथ इस्लामाबाद यूनाइटेड टेबल में तीसरे नंबर पर है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…