इंग्लैंड को रौंदने पर बोले हशमतुल्लाह शाहिदी, यूं ही नहीं जीता अफगानिस्तान, इस कमजोरी पर मारा था हथौड़ा
Updated on
16-10-2023 02:22 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड पर 69 रन की उलटफेर भरी जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने रविवार को यहां कहा कि मौजूदा विश्व चैम्पियन पर जीत से आने वाले मैचों में अफगानिस्तान के हौसले बुलंद रहेंगे। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के 57 गेंद में 80 रन के बाद मुजीबुर रहमान (28 रन और तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने इस विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया। अफगानिस्तान के लिए इस मैच में टीम में शामिल हुए इकराम अलीखिल ने 58 रन का योगदान दिया।
अनुभवी राशिद खान ने तीन और मोहम्मद नबी ने दो विकेट चटकाये। शाहिदी ने मैच के बाद प्रसाराकों से कहा, ‘मैं काफी खुश हूं और मेरे सभी साथी खुश हैं। यह सबसे अच्छी जीत थी। इससे अगले मैच में हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा। पूरा देश इस जीत से खुश और गौरवान्वित होगा।’ उन्होंने मैच सलामी जोड़ी (गुरबाज और इब्राहिम जदरान के बीच 114 रन की साझेदारी) की साझेदारी की अहमियत का जिक्र करते हुए कहा, ‘उन्हें काफी श्रेय जाता है। दुर्भाग्यवश, आज फिर हमें लगातार अंतराल पर विकेट गंवाये। हमें इस बारे में सोचना होगा। हमने अच्छी शुरुआत की और इसका श्रेय गुरबाज को जाता है।’
कप्तान ने इस मैच में अंतिम एकादश में जगह बनाने वाले इकराम की तारीफ करते हुए कहा, ‘वह पिछले दो साल से हमारे साथ है लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। मुझे और कोच को उस पर विश्वास था और हम वास्तव में उसके प्रयास की सराहना करते हैं।’ मैन आफ द मैच मुजीबुर के हरफनमौला खेल के बारे में शाहिदी ने कहा, ‘हां मुझे लगता है (वह बल्लेबाजी में भी सक्षम है)। श्रीलंका में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। उसने फिर से टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाये।’
शाहिदी ने कहा कि टीम के बल्लेबाजों को नियमित तौर पर रन बनाने होंगे तभी स्पिनर कारगर होंगे। उन्होंने कहा, ‘मैच में हमारे स्पिनरों को प्रभावी होने के लिए बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे। पूरी दुनिया जानती है कि वे (स्पिन गेंदबाज) कितने अच्छे हैं। आज मुझे उन पर बहुत गर्व है।’ मुजीबुर ने कहा, ‘विश्व कप में यहां आना और चैंपियन टीम को हराना बहुत गर्व का क्षण है। पूरी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि। हम इस मौके के लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। गेंदबाजों और बल्लेबाजों का अद्भुत प्रदर्शन।’
पावरप्ले में नयी गेंद से गेंदबाजी की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘एक स्पिनर के रूप में पावरप्ले में गेंदबाजी करना काफी कठिन है। लेकिन मैं नेट पर काम कर रहा हूं। इस समय गलती की ज्यादा गुंजाइश नहीं होती इसलिए मैंने विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी करने की कोशिश की है। हम जानते थे कि ओस कुछ भूमिका निभाएगी और इसीलिए मैं पावरप्ले में गेंदबाजी करना चाहता था।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…