Select Date:

क्या कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज से बढ़ गए हैं हार्ट अटैक के मामले? आखिर मिल गया जवाब

Updated on 16-01-2023 05:40 PM
नई दिल्ली: भारत में हाल ही में हार्ट अटैक के मामलों में तेजी देखी गई है। देश के कई कोनों से आ रही हार्ट अटैक से मौत की खबरों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। इस बीच यह खबर भी फैलाई जा रही है कि दिल की धड़कन रुकने की वजह कोरोना की बूस्टर डोज है। कई लोगों के पास हजारों की संख्या में यह संदेश आ रहे हैं जिसमें लिखा गया है कि भारतीय चिकित्सक संघ यानी IMA ने यह बताया कि हार्ट अटैक से मौत की वजह कोरोना की बूस्टर डोज है। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया ने ऐसी खबरों का फैक्ट चेक किया है। TOI ने बताया कि हार्ट अटैक से हो रही मौतों की बूस्टर डोज से कोई लेना देना नहीं है।
फेक न्यूज की खुली पोल
हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया कि टाइम्स वैरिफाइड कैंपेन के तहत पाठक हमें सोशल मीडिया में भेजे जा रहे संदिग्ध या फर्जी खबर फैलाने वाले संदेश हमें वॉट्सएप के जरिए भेजते रहते हैं। उन्होंने आगे बताया कि TOI की एडिटोरियल टीम को 1.11 लाख ऐसे संदेश प्राप्त हुए जिसमें आधे फर्जी निकले। इसमें कोरोना की बूस्टर डोज से हार्ट अटैक के मामलों के अलावा भी कई फर्जी खबरें शामिल थीं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने ऐसी खबरों के फैक्ट चेक के लिए अपना वॉट्सएप नंबर 9819888887 भी जारी किया है। इसमें आप सोशल मीडिया पर तैरनी वाली फेक न्यूज को भेजकर वैरिफाई करवा सकते हैं।
कोराना बूस्टर डोज ही नहीं ये खबरें भी निकलीं फेक
कोरोना से बूस्टर डोज से हार्ट अटैक की फर्जी खबर के अलावा भी ऐसी खबरें हैं जो जांचने पर फर्जी पाई गई हैं। फर्जी खबरों की लिस्ट में एक खबर पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जन्मदिन को लेकर भी है। इसमें कहा गया कि संयुक्त राष्ट ने एपजी अब्दुल कलाम के जन्मदिन को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाने की घोषण की है। आपको बता दें कि अब्दुल कलाम का जन्मदिन 15 अक्टूबर को आता है। वहीं ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल को चाइल्ड पॉर्नोग्राफी को बढ़ावा देने के जुर्म में गिरफ्तार की फर्जी खबर भी खूब फैलाई गई। इसके अलावा फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डो के बारे में यह झूठी खबर फैलाई गई कि उन्होंने अपनी पार्टनर के साथ सउदी अरब में एक ही होटल में रहने से मना कर दिया है। क्रिकेट की बात करें तो एक और खबर खूब चर्चा में रह कि भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा को रिषभ पंत को खून देने के चलते अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.