Select Date:

नरेंद्र मोदी की विदाई करनी है, फिर बेंगलुरु जाऊंगा', पुराने फॉर्म में लौट रहे लालू यादव

Updated on 06-07-2023 06:35 PM
पटना: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद पटना से दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान वो पहले से काफी स्वस्थ दिख रहे थे। पटना एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद ने एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ब्लड टेस्ट कराने दिल्ली जा रहे हैं, ये जांच सिर्फ दिल्ली में ही होता है। ब्लड जांच कराने के बाद बेंगलुरु जाऊंगा और फिर विपक्षी एकता की बैठक में भी शामिल होऊंगा। नरेंद्र मोदी की विदाई तय करानी है। लालू प्रसाद ने कहा कि मेरे आने से बीजेपी घबरा गई है। वहीं, तेजस्वी के चार्जशीट में नाम आने पर कहा ये सब कुछ नहीं होता है। ऐसे ही चार्जसीट में नाम आते रहता है।

'नरेंद्र मोदी की विदाई करनी है'

हेल्थ चेकअप और टेस्ट कराने के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्लड टेस्ट कराने दिल्ली जा रहा हूं। ये जांच दिल्ली में ही होती है। जांच कराने के बाद लौटकर आऊंगा और फिर विपक्ष की बैठक के लिए बेंगलुरु जाऊंगा। नरेंद्र मोदी की विदाई करानी है।


पुराने अंदाज में दिखे लालू यादव

पटना एयरपोर्ट पर जब लालू यादव पत्रकारों से बात कर रहे थे तो उनकी आवाज में पुरानी खनक दिखी। ऐसे उनको बीमार समझना भूल होगी। अब वो पूरी तरह एक्टिव हो चुके हैं। 23 जून को पटना में विपक्षी एकता के लिए देशभर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धुर विरोधियों की बैठक में शामिल हुए।

लालू यादव अब 18-19 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली बैठक में और ज्यादा सक्रिय नजर आएंगे। इस सक्रियता की शुरुआत गुरुवार को ही हो गई। पटना से दिल्ली के लिए लालू रवाना हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.