Select Date:

हवा-हवा ए हवा, जब चली ठंडी हवा... संसद के भीतर जब लगा बॉलीवुड का तड़का

Updated on 03-02-2023 05:57 PM
नई दिल्ली: संसद में बहस के दौरान कई बार चर्चा गंभीर हो जाती है तो कई बार कुछ ऐसा होता है जिस पर सांसदों की हंसी छूट जाती है। हालांकि इन दोनों बातों से अलग एक बार ऐसा भी देखने को मिला जब संसद के भीतर चर्चा के बीच संगीतमय माहौल बन गया। बात नवंबर 2019 की है जब संसद के भीतर दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर चर्चा हो रही थी। चर्चा के दौरान बीजेपी की एक सांसद ने कहा कि आने वाले दिनों में शायद बॉलीवुड हरियाली और ताजी हवा की पृष्ठभूमि में गाने के दृश्यों की शूटिंग बंद कर देगा। इस बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने दो गानों का जिक्र किया। इसके बाद इस चर्चा में केंद्रीय मंत्री का भी जवाब गाने के तौर पर आता है। वहीं प्रदूषण के ही मुद्दे पर कांग्रेस सांसद ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि कोई कह रहा है संगीत सुनो तो कोई कह रहा है गाजर खाओ।

बॉलीवुड तो शूटिंग ही बंद कर देगा...
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल ने चिंता व्यक्त की और इसके साथ ही एक और टिप्पणी भी की। लोकसभा में चर्चा में भाग लेते सुनीता दुग्गल ने कहा कि आने वाले दिनों में शायद बॉलीवुड हरियाली और ताजी हवा की पृष्ठभूमि में गाने के दृश्यों की शूटिंग बंद कर देगा। उन्होंने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दो गानों का जिक्र किया। वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पर नियम 193 के तहत चर्चा में हिस्सा लेते हुए सुनीता दुग्गल ने कहा यहां बाबुल सुप्रियो हैं, हेमा मालिनी जी हैं, रवि किशन हैं। पुराने समय से हम जब चली ठंडी हवा, जब उठी काली घटा, हवा हवा ए हवा खूशबू लुटा दें, जैसे गाने सुनते आ रहे हैं लेकिन प्रदूषण के इस समय में फिर कैसे इस तरह के गाने बनेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने जब गाया बॉलीवुड गाना

इस पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए तत्कालीन वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि हम पूरी गंभीरता के साथ इसको ले रहे हैं और इस समस्या को हल करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हवा के साथ साथ, घटा के संग संग सभी साथी चलेंगे। लोकसभा में बाबुल सुप्रियो ने लोकप्रिय बॉलीवुड गीत 'हवा के साथ साथ, घटा के संग-संग की कुछ लाइनों को गाया और इस बात को बताने के लिए पेश किया कि सरकार स्वच्छ हवा के लिए कदम उठा रही है। बाबुल सुप्रियो, जो गायक भी हैं उन्होंने कहा कि सरकार हवा को साफ करने की कोशिश कर रही है ताकि हर कोई फिल्म सीता और गीता से इस गीत को गा सके। सत्तर के दशक में रिलीज हुई इस लोकप्रिय फिल्म में धर्मेंद्र, संजीव कुमार और हेमा मालिनी मुख्य कलाकार थे।

कोई कह रहा गाजर खाओ, कोई कह रहा संगीत सुनो
वहीं प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में तत्कालीन कांग्रेस सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वे हमें गाजर खाने के लिए कह रहे हैं। क्या हम बकरियां हैं। राज्यसभा में बाजवा ने तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के इस सुझाव पर कटाक्ष किया कि गाजर का सेवन प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचने में मदद कर सकता है। उस वक्त हर्षवर्धन सदन में मौजूद थे। राज्यसभा में प्रदूषण पर बहस में भाग लेते हुए प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने हाल ही में ट्वीट किया था कि प्रदूषण से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान से बचाव के लिए लोगों को गाजर खाना चाहिए। बाजवा ने तत्कालीन पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के एक ट्वीट का भी हवाला दिया कि लोगों को संगीत सुनकर अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। बाजवा ने व्यंग्यात्मक ढंग से कहा कि कोई कह रहा है कि गाजर खाओ तो एक मंत्री कह रहे संगीत सुनो। ऐसे कहने के बाद सदन में दूसरे सदस्यों की हंसी छूट गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.