'ये खुद को ठंडा रखने के लिए अपना पंखा साथ लेकर चलते हैं', अमिताभ ने दिखाया फनी वीडियो
Updated on
17-05-2023 08:02 PM
अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी काम को लेकर खूब व्यस्त रहा करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शायद ही कभी मिस करें। अमिताभ कभी अपनी पुरानी यादें तो कभी फनी चीजें शेयर किया करते हैं। हाल ही में बिना हेलमेट बाइक राइड को लेकर आलोचनाओं के शिकार हुए अमिताभ बच्चन इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है वो काफी मजेदार है।
अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें खाकी वर्दी में एक शख्स सड़क पर चलता दिख रहा है। किसी ने सड़क के पास घर की बालकनी से इस वीडियो को शूट किया है। इस वीडियो में ये खाकी वर्दी वाला ये शख्स तेजी से सड़क पर चल रहा है। इनके सिर पर बाल नहीं हैं लेकिन पीछे लंबी शिखा यानी चुटिया है। ये शख्स जितनी तेजी से चल रहा है उतनी ही तेजी से वो अपनी चुटिया को भी गोल-गोल नचा रहा।
'खुद को ठंडा रखने के लिए अपना पंखा लेकर साथ चल रहे'
अमिताभ बच्चन ने लिखा है, 'दिन की गर्मी में, ये महाशय खुद को ठंडा रखने के लिए अपना पंखा लेकर साथ चला करते हैं।' इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ ने इन्हें अलादीन का जिनी कहा है। एक यूजर ने लिखा है- आत्मनिर्भर भारत का कॉन्सेप्ट। एक ने ये कहा- उसके ये भी नहीं पता होगा कि मेरा वीडियो सदी के महानायक ले रहे हैं।
अमिताभ बच्चन बाइक पर किसी अनजान शख्स के साथ
पिछले दिनों अमिताभ बच्चन बाइक पर किसी अनजान शख्स के साथ दिखे। अमिताभ बिना हेलमेट के दिखे जिसे लेकर उनकी आलोचना भी हुई और मुंबई पुलिस ने भी उनके इस वीडियो पर रिएक्ट किया था। आखिरकार अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में इसे लेकर खुलासा किया है।
अमिताभ ने बताई उस तस्वीर की सच्चाई
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि दरअसल ये नजारा शूटिंग का था और इसके लिए संडे की परमिशन मांगी गई थी। अमिताभ इस तस्वीर में कॉस्ट्यूम में हैं और वो क्रू मेंबर की बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…