Select Date:

उसे मौके नहीं मिलते हैं... इधर कुलदीप यादव ने लिए 5 विकेट, उधर अनिल कुंबले दिखे खफा, इस बात पर निकाला गुस्सा

Updated on 13-10-2025 01:05 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भिड़ रही है। इस मैच की पहली पारी में भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 5 विकेट हासिल किए। अब दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव के पांच विकेट लेने के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। कुलदीप की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 248 रनों पर समेट दिया और 270 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की।


अनिल कुंबले ने जमकर की तारीफ

कुंबले ने कहा कि कुलदीप ने सीमित मौके मिलने के बावजूद अपनी मैच जिताने की काबिलियत साबित की है। उन्होंने यह भी कहा कि कुलदीप ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को आउट करने में अहम भूमिका निभाई और कल भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है। कुंबले ने कुलदीप की तारीफ करते हुए कहा, 'बिल्कुल शानदार! मैं हमेशा से कुलदीप यादव का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और सीमित अवसरों के बावजूद वह लगातार अपनी मैच जिताने की क्षमताओं का प्रदर्शन करते हैं। नियमित खेल के बिना लय और आत्मविश्वास बनाए रखना आसान नहीं है लेकिन कुलदीप ने पहली पारी में इस मौके का पूरा फायदा उठाया।'
उन्होंने आगे कहा, 'उन्होंने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी लाइन-अप को ध्वस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई नियंत्रण और संयम का प्रदर्शन किया। मुझे उम्मीद है कि कल जब भारत फिर से गेंदबाजी करने उतरेगा और बाकी विकेट लेने का लक्ष्य रखेगा तो वह फिर से केंद्रीय भूमिका में होंगे। कुलदीप का शानदार प्रदर्शन सभी फॉर्मेट में तब से स्पष्ट रहा है जब भी उन्हें मौका मिला है चाहे वह लाल गेंद से हो या सफेद गेंद से।'

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

दूसरी ओर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों जॉन कैम्पबेल और शाई होप ने दूसरे दिन के खेल में कुछ दम दिखाया। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और तीसरे विकेट के लिए 138 रनों की अटूट साझेदारी की। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने 173/2 रन बना लिए थे और वे अभी भी 97 रन पीछे थे। कुंबले ने वेस्टइंडीज की इस साझेदारी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी सावधानी और आक्रामकता का मिश्रण थी और इसमें वेस्टइंडीज क्रिकेट की असली झलक दिखी। उन्होंने बताया कि धीमी पिचें उनके खेलने के तरीके के लिए ज्यादा अनुकूल थीं जिससे उन्हें स्पिनरों के खिलाफ शॉट खेलने का पर्याप्त समय मिला। उन्होंने यह भी कहा कि वेस्टइंडीज के निचले क्रम के बल्लेबाजों फिलिप और पियरे के पहले इनिंग्स में सीधे खेलने और खुद को साबित करने के संदेश ने कैम्पबेल और होप को प्रेरित किया।


कुंबले ने कहा कि कैम्पबेल ने भले ही पहली पारी में अजीब तरह से आउट हुए थे स्पिनरों के खिलाफ सकारात्मक बल्लेबाजी की और गेंदबाजी पर दबाव वापस डाला। शाई होप ने भी अपने हुनर और प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अनुशासित बल्लेबाजी से कैम्पबेल के प्रयास का शानदार ढंग से पूरक बने।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.