वो तो याद रखने के लायक भी... इंग्लैंड क्रिकेट को इस खिलाड़ी ने किया शर्मसार, दिग्गज ने सुनाई खरी-खरी
Updated on
23-06-2023 08:03 PM
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा को आउट करने के बाद उनसे इंग्लिश पेसर ओली रॉबिन्सन ने जिस तरह बर्ताव किया, उसको लेकर कई दिग्गज खुश नहीं हैं। कम से कम ऑस्ट्रेलिया में तो इसको सहजता से नहीं लिया गया है। पूर्व कप्तान, एलेन बॉर्डर, रिकी पॉन्टिंग के अलावा मैथ्यू हेडन, इयन हीली ने ओली को खरी-खरी सुना दी है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर हेडन ने तो ओली को ‘भूलने योग्य ’ क्रिकेटर करार दिया है, जबकि पूर्व विकेटकीपर हीली ने तो उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। एजबेस्टन टेस्ट में ख्वाजा को 141 के स्कोर पर आउट करने के बाद गालीगलोज करने वाले ओली की काफी आलोचना हुई है। हेडन ने कहा,‘पैट कमिंस ने जो रूट को दो छक्के जड़े तब यह दूसरा गेंदबाज (रॉबिन्सन) आया। वह तो याद रखने योग्य भी नहीं है।’ हीली ने ओली को पहचानने से भी इनकार करते हुए कहा,‘कौन है ओली रॉबिन्सन।’
मैच रेफरी ने दी चेतावनी ओली को उनके बर्ताव के लिए कड़ी सजा के बजाय चेतावनी मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने उनके खिलाफ कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की। सिर्फ चेतावनी दी गई है। आईसीसी ने कहा कि वह रेफरी के फैसलों पर टिप्पणी नहीं करता है। ओली ने अपने बर्ताव का बचाव करते हुए इसे 'खेल के रंगमंच' का हिस्सा बताया।
ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहला टेस्ट एशेज का पहला टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया था। यह टेस्ट काफी ज्यादा रोमांचक रहा। हालांकि अंत में 2 विकेट से कंगारुओं ने बाजी मार ली। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 393 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित कर दिया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया 386 रन बनाकर पहली पारी में ऑल आउट हो गई। वहीं मेहमान टीम ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 273 के स्कोर पर समेट दिया। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के सामने 280 रन का टारगेट था, जिसको उन्होंने मैच के आखिरी दिन, आखिरी सेशन में 2 विकेट रहते हासिल कर लिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…