एशिया कप में वो इतना बुरा... पाकिस्तान दिग्गज चाहता है भारत मैच से कर दे मना, ये है खौफ का कारण
Updated on
14-08-2025 04:23 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 92 रनों पर ढेर क्या हुई पूरे देश में कोहराम मच गया। उसके पूर्व क्रिकेटर तो हाथ धोकर खिलाड़ी और बोर्ड के पीछे पड़ गए हैं। पाकिस्तान टीम तीसरे वनडे में ब्रायन लारा स्टेडियम में 295 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 92 रनों पर ढेर हुई थी, जबकि 202 रनों से उसे हार मिली थी। 34 साल बाद पाकिस्तान टीम विंडीज से वनडे सीरीज हारी। इसके बाद पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने टीम और बोर्ड की आलोचना करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि भारत एशिया कप में खेलने से मना कर दे, वर्ना वह पाकिस्तान को बुरी तरह हराएगी।
मोहम्मद रिजवान की टीम को लेकर बासित अली की भविष्यवाणी मोहम्मद रिजवान की टीम की बुरा हाल होने की भविष्यवाणी करते हुए बासित अली ने यूट्यूब चैनल पर कहा- मैं प्रार्थना करता हूं कि एशिया कप में भारत खेलने से मना कर दे। अगर वो खेलते हैं तो उनके खिलाड़ी पाकिस्तान को इतनी बुरी तरह हराएंगे कि किसी ने सोचा तक नहीं होगा। बता दें कि मैच में 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके थे, जबकि 5 खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए थे। सील्स ने 6 विकेट झटकते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजों को एक्सपोज कर दिया। भारत एशिया कप में खेलने से मना कर दे तो बचेगी पाकिस्तान की इज्जत उन्होंने कहा कि अगर भारत खेलने से मना कर देता है तो पाकिस्तान शर्मसार होने से बच जाएगा। उन्होंने साथ ही अपनी ही टीम का मजाक उड़ाते हुए कहा- इस टीम का कोई भरोसा नहीं। अफगानिस्तान से अगर हम हार जाते हैं तो किसी को फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अगर पाकिस्तान भारत से हार जाएगा तो लोग पागल हो जाएंगे। बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत का एशिया कप में पाकिस्तान से खेलना पक्का नहीं।
यहां हालांकि पाकिस्तान के लिए थोड़ा अलग माहौल होगा। एशिया कप में न केवल पाकिस्तान टीम का कप्तान बदला नजर आएगा, बल्कि उसके अधिकतर खिलाड़ी भी बदले रहेंगे। वनडे की कप्तानी मोहम्मद रिजवान के पास है, जबकि टी20 इंटरनेशनल की कप्तानी सलमान आगा करेंगे। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है तो इस बात की उम्मीद अधिक है कि मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम का सिलेक्शन टीम में न हो।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…