Select Date:

नौकरी छोड़ बन गए कारोबार के 'द्रोणाचार्य', उंगलियों पर टिप्‍स सिखा बनाई पहचान

Updated on 21-12-2024 01:21 PM
नई दिल्‍ली: दिल्ली में पले-बढ़े डॉ. मानव आहूजा अब इंटरनेशनल बिजनेस गुरु कहलाते हैं। दुबई में नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू करने के बाद उन्‍होंने कोच और मोटिवेशनल स्‍पीकर के तौर पर पहचान बनाई है। मानव आहूजा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम और मुंबई के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया है। उन्होंने टीपीईजी इंटरनेशनल एलएलसी की नींव रखी। यह कंपनी दुनियाभर के युवाओं को बिजनेस शुरू करने में मदद करती है। उनका टारगेट 2025 तक 10,000 भारतीय ब्रांड्स को ग्‍लोबल स्तर पर पहुंचाना है। आइए, यहां मानव आहूजा की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

पढ़ाई के बाद दुबई में की नौकरी

डॉ. मानव आहूजा की कहानी संघर्ष और सफलता की मिसाल है। दिल्ली से ताल्‍लुक रखने वाले मानव ने अपनी शुरुआती शिक्षा डॉ. राधाकृष्णन इंटरनेशनल स्कूल और खालसा स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हासिल की। बिजनेस मैनेजमेंट में दिलचस्‍पी के चलते उन्होंने मुंबई के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए किया। बेहतर करियर अवसरों की तलाश में मानव दुबई चले गए। वहां उन्हें स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में सेल्स एक्जीक्यूटिव की नौकरी मिली। दुबई में जीवन आसान नहीं था। नया माहौल, नई चुनौतियां, सब कुछ उनके लिए अलग था। लेकिन, मानव ने हार नहीं मानी। 48-52 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में उन्होंने मार्केटिंग का काम किया। क्लाइंट्स से मिलने के लिए कड़ी धूप में यात्रा करना उनके लिए बड़ी चुनौती थी। इन्हीं मुश्किलों ने उन्हें व्यापार की दुनिया की गहरी समझ दी।

नौकरी छोड़ने का लिया बड़ा फैसला

मानव को दुबई में कठिन दौर से भी गुजरना पड़ा। एक बार उन्हें संक्रमण हो गया। उनके पास दवाओं के भी पैसे नहीं थे। ऐसे में उनके रूममेट ने उनकी मदद की। इस मुश्किल समय से उबरने के बाद मानव ने एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने वह नौकरी छोड़ दी जिसके लिए उन्होंने इतनी मेहनत की थी। मानव ने अपने अनुभव और ज्ञान का इस्तेमाल करके दूसरों को व्यापार की ट्रेनिंग देना शुरू किया।

अपनी कंपनी की रखी नींव

मानव आहूजा ने TPEG इंटरनेशनल LLC की स्थापना की। यह कंपनी उन युवाओं को मार्गदर्शन देती है जो अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। आज उनकी कंपनी दुनिया के कई देशों में काम कर रही है। मानव अब इंटरनेशनल बिजनेस गुरु के रूप में जाने जाते हैं। उनकी कहानी उन युवाओं को प्रेरित करती है जो नौकरी के अलावा अपना खुद का काम करना चाहते हैं।

बड़ा है टारगेट

डॉ. मानव अहूजा TPEG इंटरनेशनल LLC के संस्थापक होने के साथ कोच और बिजनेस स्ट्रेटेजिस्ट भी हैं। उन्‍हें संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई), भारत, श्रीलंका, अफ्रीका और कई अन्य देशों में व्यवसायों को परामर्श सेवाएं प्रदान करने का 25 से ज्‍यादा वर्षों का अनुभव है। प्रबंधन परामर्श, टीम प्रशिक्षण और बाजार विस्तार का गुर सिखाने में डॉ. मानव की महारत है। उन्‍होंने कई उद्यमियों को अभूतपूर्व सफलता हासिल करने में मदद की है। 2025 तक उनका टारगेट 10,000 भारतीय ब्रांडों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का है। डॉ. मानव की कहानी हमें सिखाती है कि मेहनत, लगन और दृढ़ निश्चय से कुछ भी असंभव नहीं है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.