अब कितना है टर्नओवर?
साल 2015 में मिल्की मिस्ट में ज्यादातर काम मैन्युअल रूप से किया जाता था। उस समय उनका टर्नओवर लगभग 120 करोड़ रुपये था। आज यह 2300 करोड़ रुपये को पार कर गया है।आज उनके कैटलॉग में प्रोडक्ट की रेंज चौंका देने वाली है। कंपनी आज आइसक्रीम से लेकर डार्क चॉकलेट, वेफर चॉकलेट, बटर, चीज, दही, फ्रूट योगर्ट, घी, मिल्कशेक और यहां तक कि रेडी-टू-कुक प्रोडक्ट जैसे पिज्जा और डेसर्ट तक बनाती है।
आईपीओ की तैयारी
मिल्की मिस्ट आईपीओ के लिए तैयार है। एक ऐसा कदम जो इस होम-ग्रोन डेयरी ब्रांड को पूरी तरह से एक नई लीग में ले जाएगा। कंपनी 2,035 करोड़ रुपये के आईपीओ के साथ दलाल स्ट्रीट पर उतर रही है। इसमें 1,785 करोड़ रुपये का नया इश्यू और 250 करोड़ रुपये के प्रमोटर्स द्वारा ओएफएस शेयर जारी किए जाएंगे।इससे कंपनी अपने 750 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान करेगी। साथ ही 414.7 करोड़ रुपये से दही, क्रीम, चीज और मट्ठा के लिए प्लांट की क्षमता का विस्तार होगा। इसके अलावा कंपनी 129.4 करोड़ रुपये कोल्ड-चेन गियर में इस्तेमाल करेगी।
