आज खरबों रुपये का कारोबार
अप्रैल 1955 को टीवी सुंदरम का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। आज उनके परिवार के सदस्य टीवीएस ग्रुप की कमान संभालते हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में टीवीएस मोटर कंपनी, टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवीएस होल्डिंग्स, टर्बो एनर्जी, सुंदरम टेक्सटाइल्स आदि शामिल हैं। टीवीएस कंपनी आज बीएमडब्ल्यू (BMW) की 20% मोटरसाइकिलें बनाती है।ग्रुप की मुख्य कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड (TVS Motor Company Ltd) शेयर मार्केट में लिस्टेड कंपनी है। इसका मार्केट कैप आज 1,66,200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। बीते बुधवार को कंपनी का शेयर मामूली गिरावट के साथ 3498.40 रुपये पर बंद हुआ था।
