Select Date:

वो तो संसद में भी पीकर आते थे...हंस पड़े शाह:भगवंत मान पर हरसिमरत का तंज, कहा- ड्रिंक भी कर रहे, स्टेट भी ड्राइव कर रहे

Updated on 21-12-2022 05:32 PM

पंजाब के बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को लोकसभा में पंजाब के CM भगवंत मान पर जमकर हमला बोला। लोकसभा में नशीली दवाओं की समस्या और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर बहस चल रही थी।

पंजाब में ड्रग्स के हालात पर मान को घेरते हुए हरसिमरत कौर बादल बोलीं- 6 महीने पहले हमारे पंजाब के मुख्यमंत्री उस कोने में बैठते थे। जो पार्लियामेंट में 11 बजे नशे की हालत में आता हो वो आज पंजाब चला रहा है। 11 बजे क्या खा-पी के आते थे, आसपास के सारे बोलते थे हमारी सीट बदल दो। जब बोलते थे तो लोग उनको जाकर सूंघते थे।

पंजाब की सड़कों पर लिखा होता है कि डोन्ट ड्रिंक एंड ड्राइव, लेकिन पंजाब में ड्रिंक करके सरकार चल रही है। ये तो हालात हैं।

इसके बाद बादल ने अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा- पंजाब चुनाव जीतने के लिए मान ने अपनी मां की कसम खाई कि आज के बाद शराब को हाथ नहीं लगाऊंगा। केजरीवाल बोले- भगवंत मान ने बहुत बड़ी कुर्बानी दी है। सर वो तो कुर्बान होकर मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन पिछले 10 महीनों में हमारे पंजाब की हालत खराब हो गई।

बादल की बात पर गृहमंत्री अमित शाह भी खुद को हंसने से नहीं रोक सके। जितनी देर बादल भगवंत मान पर बोलीं, सदन में ठहाके लगते रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.